Village transformer : Haryana के दबंग और गब्बर कहलाए जाने वाले Cabinet Minister, Anil Vij जहां भी जाते हैं, उन्हें मिलने और शिकायत देने वालों का तांता लग जाता है। हर कोई जानता है कि अनिल विज के पास जो भी शिकायत जाएगी, उसका समाधान अवश्य होगा। ऐसे में यदि उनके किसी विभाग में एक ऐसी घटना हो जाए, जिससे हर कोई हैरान हो जाए तो उसे क्या कहेंगे। जी हां, Fatehabad जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने आम जनता और बिजली विभाग के अधिकारी दोनों को हैरान कर दिया है। यह मामला दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) से जुड़ा है, जहां दो कर्मचारियों ने नियमों की अनदेखी करते हुए एक शादी समारोह के लिए पूरे गांव का बिजली को रोक कर ट्रांसफार्मर उठा ले गए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिजली निगम के दो कर्मचारियों ने रतिया शहर के जाखंडादी गांव में लगा 63 kV का ट्रांसफार्मर किसी भी सीनियर अधिकारी की इजाजत के बिना हटा दिया और उसकी जगह कम क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। इसके बाद इस ट्रांसफार्मर को एक शादी समारोह के लिए दूसरे गांव ले जाया गया।.
ऐसे हुआ खुलासा !
जब विभाग को बिजली सप्लाई में रुकावट की शिकायतें मिलीं, तो जांच शुरू की गई । जांच के दौरान पूरी घटना सामने आई। पूछताछ के दौरान, शामिल कर्मचारियों ने बताया कि उनके परिवार में शादी थी और वहां का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, इसलिए उन्होंने गांव का ट्रांसफार्मर अस्थायी रूप से शादी वाली जगह पर लगा दिया था। जांच में यह भी पता चला कि ट्रांसफार्मर भूथन गांव ले जाया गया था. रतिया के SDO ने इस मामले पर एक रिपोर्ट तैयार की, जिसके आधार पर फतेहाबाद के XEN (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर) अशोक कुमार ने सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों ALM (असिस्टेंट लाइनमैन) को तुरंत सस्पेंड कर दिया।



