Haryana Earthquake: नए साल के पहले महीने में मकर सक्रांति के दिन Haryana में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सोनीपत के गोहाना में महसूस किए गए भूकंप के झटकों से डकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता 3.5 आंकी गई, जिससे किसी भी प्रकार का कोई नुकसान या जनहानि होने की सूचना नहीं है। नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर (National Seismology Center) ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि, हरियाणा के सोनीपत में 12:49 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसका केंद्र सोनीपत के गोहाना में 5 किमी धरती के नीचे रहा, इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 रही।

2025 में आए भूकंप के झटके
इससे पहले साल 2025 में 21 दिसंबर को हरियाणा के झज्जर में भूकंप में दोपहर 12:13 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस दौरान भूकंप की तीव्रता 3.3 आंकी गई थी। इसका केंद्र झज्जर था और इसकी गहराई धरती से 10 किलोमीटर अंदर मापी गई थी।



