Home » राजनीति » पाठ्यक्रम में गीता के श्लोक शामिल करने की चर्चाओं के बीच Uttarakhand के CM से मिले नायब सैनी !

पाठ्यक्रम में गीता के श्लोक शामिल करने की चर्चाओं के बीच Uttarakhand के CM से मिले नायब सैनी !

चंडीगढ़  : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से देहरादून में उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई, जब हरियाणा में भी पाठ्यक्रम में गीता के श्लोक शामिल करने की चर्चाएं जारों पर हैं, क्योंकि देश में सबसे पहले उत्तराखंड ने अपने पाठ्यक्रमों में गीता के श्लोक को शामिल किया है। ऐसे में नायब सैनी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।

इस दौरान नायब सैनी ने हरियाणा सरकार द्वारा लागू की गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं सांझा की और बताया कि पिछले 11 वर्षों में राज्य सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों से लोगों के जीवन स्तर में काफी परिवर्तन आया है। सरकार की इन्ही नीतियों की बदौलत तीसरी बार नॉन-स्टॉप सरकार बनी है। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का देहरादून पहुंचने पर स्वागत किया। दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच काफी देर तक सौहार्दयपूर्ण बातचीत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News