Home » ताजा खबर » Trump’s new threat : बौखलाए ट्रंप की नई धमकी, अब दी 200 प्रतिशत टैरिफ लगाने की चेतावनी !

Trump’s new threat : बौखलाए ट्रंप की नई धमकी, अब दी 200 प्रतिशत टैरिफ लगाने की चेतावनी !

Trump’s new threat : अपने आक्रामक फैसलों और दूसरे देशों पर टैरिफ लगाने को लेकर सुर्खियों में बने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump एक बार फिर से अपने फैसले की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron को खुली धमकी दी है। US President ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर French President मैक्रो उनके प्रस्तावित Board of Peace में शामिल नहीं होते हैं, तो वह फ्रांसीसी वाइन और शैंपेन पर 200 प्रतिशत का भारी टैरिफ लगा देंगे।

Trump's new threat.

मीडिया ने बातचीत के दौरान जब ट्रंप से पूछा कि बोर्ड ऑफ पीस में मैक्रों के ना के बराबर शामिल होने की संभावाएं हैं। इस पर उन्होंने कहा, ‘क्या उन्होंने ऐसा कहा? खैर, वैसे भी उन्हें कोई नहीं चाहता क्योंकि वह जल्द ही अपने पद से हटने वाले हैं। मैं उनकी वाइन और शैंपेन पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगाऊंगा, फिर वह खुद शामिल हो जाएंगे। हालांकि, उनके लिए शामिल होना अनिवार्य नहीं है।’

भारत-पाकिस्तान और पुतिन को भी भेजा न्योता

बता दें कि गाजा में युद्ध के बाद शांति, पुननिर्माण और स्थिरता लाने के लिए बोर्ड ऑफ पीस बनाया गया है, जिसकी अध्यक्षता खुद यूएस प्रेजीडेंट डोनाल्ड ट्रंप कर रहे हैं। इसका मकसद गाजा के लिए एक अस्थाई फिलिस्तीनी प्रशासन को समर्थन देना, मानवीय सहायता का प्रबंधन करना और संघर्ष के बाद शासन की देखरेख करना है। ट्रंप ने बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने के लिए भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और पाकिस्तानी पीएम Shehbaz Sharif को भी न्योता भेजा है। हालांकि, वह इसमें शामिल होंगे या नहीं, इसकी पुष्टि दोनों की तरफ से अब तक नहीं की गई है। इसके अलावा Russian President Vladimir Putin को भी न्योता भेजा है। ट्रंप ने खुद साफ किया है कि पुतिन को निमंत्रण भेजा जा चुका है। क्रेमलिन (रूस के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास) ने भी इस बात को स्वीकार करते हुए कहा है कि वे इस प्रस्ताव की बारीकियों का अध्ययन कर रहे हैं और जल्द ही अमेरिका से इस पर चर्चा करेंगे। दूसरी तरफ फ्रांस के राष्ट्रपति इस योजना से दूरी बनाते हुए दिख रहे हैं।

ट्रंप रहेंगे बोर्ड के अध्यक्ष !

इस बोर्ड के चार्टर के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप खुद इसके अध्यक्ष होंगे। उनके पास यह निर्धारित करने का पूरी छूट होगी कि किस देश को सदस्य बनाना है और किसे नहीं। आलोचकों का मानना है कि ट्रंप इस बोर्ड के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र (UN) के बराबर का एक नया ग्लोबल सिस्टम खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं, जो सीधे उनके कंट्रोल में हो। बता दें कि ग्रीनलैंड को लेकर इस समय अमेरिका और यूरोपीय देश आमने-सामने हैं। ट्रंप ग्रीनलैंड पर नियंत्रण चाहते हैं और आठ यूरोपीय देशों ने इसका खुल कर विरोध किया है। इसके चलते ट्रंप ने इन देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ का ऐलान किया है और कहा है कि वह इसे बढ़ा भी सकते हैं।

Bullet train-like politics. युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर पीएम मोदी ने चलाई ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी राजनीति: अनिल विज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News