Home » भारत » THANE LADKI KO JINDA JALAYA : 17 साल के किशोर पर हुआ ‘शैतान’ सवार, मामूली झगड़े के बाद लड़की को जिंदा जलाया

THANE LADKI KO JINDA JALAYA : 17 साल के किशोर पर हुआ ‘शैतान’ सवार, मामूली झगड़े के बाद लड़की को जिंदा जलाया

THANE LADKI KO JINDA JALAYA.

महाराष्ट्र के ठाणे में दिल दहला देने वाली वारदात, लड़की के घर में ही कर दिया आग के हवाले

THANE LADKI KO JINDA JALAYA :  पिछले दो दिनों से देश की Capital Delhi में एक छात्रा पर एसिड एटैक की खबरों ने अभी तक विराम भी नहीं लिया कि अब देश की आर्थिक राजधानी Mumbai  से सटे ठाणे से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां महज एक 17 साल के ‘शैतान’ ने मासूम लड़की को आग के हवाले कर दिया….चलिए आपकों विस्तार से पूरा मामला बताते हैं…।

देश का कोई कोना ऐसा नहीं है जहां से महिला अपराध के मामलों में कोई कमी आई हो… महिलाओं के लेकर अपराध इस कदर बढ़ चुके हैं कि आए दिन अखबारों की सुर्खियां इससे पटी पड़ी होती है। हाल ही में दिल्ली में हुए एसिड एटैक के बाद महाराष्ट्र के ठाणे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 17 साल के लड़के पर ऐसा शैतान सवार हुआ कि उसने एक लड़की को उसके ही घर में आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना उसकी रूह सिहर उठी।

mumbai police

महाराष्ट्र के ठाणे में हुई इस घटा के बाद जिसने भी लड़की का हाल देखा वो कांप गया। जानकारी के मुताबिक इस 17 साल के शैतान ने अपनी दोस्त से हुए झगड़े के बाद उसे आग लगा दी। घटना ठाणे के बालकुम थाना क्षेत्र की है। रूह कंपा देने वाले इस हादसे में पीड़ित लड़की 80 प्रतिशत तक जल गई है। नजदीकी अस्पताल में लड़की का इलाज चल रही है लेकिन उसके बचने की संभावना काफी कम जताई जा रही है। लड़की की मां की शिकायत के आधार पर बालकुम थाना पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया है और आगे की गहन जांच की जा रही है।

कहां और कैसे शुरू हुई कहानी?

ये कहानी मुंबई के चंबूर इलाके से शुरू होती है, जहां एक नाबालिग लड़की और लड़के में दोस्ती होती है जो कुछ वक्त बाद अलगाव में बदल जाती है। 17 साल की लड़की कुछ समय बाद अपने परिवार के साथ ठाणे के बालकुम में रहने चली जाती है। यहां तक तो सब ठीक था।  मामले तब बिगड़ा जब कुछ दिन पहले, लड़की फिर से किसी काम से चेंबूर गई थी। वहां उसका अपने दोस्त के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। वहां लड़के ने लड़की के साथ मारपीट भी की, लेकिन जैसे ही लड़की के रिश्तेदारों को इस बारे में पता चला, उन्होने लड़की को बचाने की और लड़के को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी लड़का मौके से फरार हो गया। जाने से पहले वो लड़की को जान से मारने की घमकी दे गया, जिससे लड़की बेहद डर गई और उसका वे डर जल्द ही सच्चाई में बदल गया।

घटना वाले दिन क्या हुआ?

ये वारदात 24 अक्टूबर की है जब सनकी लड़के को नजाने कैसे पता चल गया कि वो लड़की घर में अकेली है… बस तो फिर क्या था। मौका देख कर वो शैतान लड़की के ठाणे स्थित घर में घुस गया। लड़की घर में अकेली थी। थोड़ी देर बाद घर से अचानक धुआँ निकलता है, जिसे देख स्थानीय लोगों के भी होश उड़ जाते हैं, वो तुरंत लड़की की माँ को इस जानकारी देते हैं। परिवार के लोग दौड़कर घर पहुँचे हैं तो उनके होश उड़ जाते हैं। घर में घुसते ही वो वो अपनी लड़की जली हुई अवस्था में देखते हैं। वो मासूम दर्द से चिल्ला रही थी… दर्द में कराह रही थी और वो शैतान पास बैठ कर तमाशा देख रहा था। परिवार के लोगों ने जब आरोपी लड़के को पकड़ने की कोशिश की तो वो मौका ए वारदात से फरार हो गया। आनन फानन में लड़की के परिजनों ने उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया… लेकिन तब तक वो मासूम 80 प्रतिशत जल चुकी थी।

THANE LADKI KO JINDA JALAYA

पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना के बाद लड़की की मां खुद बालकुम थाना पुलिस गई और लिखित में शिकायत दर्ज कराई… पुलिस ने तुरंत मामले में संज्ञान लेते हुए 17 साल के आरोपी लड़के को पकड़ा और हिरासत में लिया… उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) 2023 की धारा 109 और 351 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित लड़की 80 प्रतिशत से ज़्यादा जल चुकी है और उसका इलाज चल रहा है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि लड़का और लड़की एक-दूसरे को पहले से जानते थे। पुलिस को शक है कि उनके बीच किसी विवाद जरूर हुआ था जो नौबत यहां तक पहुंची। फिलहाल पुलिस लड़की की हालत में सुधार होने का इंतजार कर रही है जिसके बाद उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. ठाणे पुलिस ने आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश करने के बाद उसे रिमांड होम में भेज दिया. लेकिन ये घटना अपनेआप में कई सवाल खड़े करती है… कि आखिर क्यों लोगों में इस कदर गुस्सा बढ़ता जा रहा है कि वो शैतान बन जाते हैं… क्यों आजकल लोगों में इतना गुस्सा बढ़ गया है कि वो किसी की हत्या तक करने से गुरेज नहीं करते।

Delhi Acid Attack Case में नया खुलासा, लड़की के पिता ने रची थी साज़िश !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News