Home » राजनीति » tampering with the president : मेक्सिको की महिला राष्ट्रपति के साथ छेड़छाड़, शख्त ने आपत्तिजनक व्यवहार करते हुए की चूमने की कोशिश

tampering with the president : मेक्सिको की महिला राष्ट्रपति के साथ छेड़छाड़, शख्त ने आपत्तिजनक व्यवहार करते हुए की चूमने की कोशिश

tampering with the president

tampering with the president : Mexico में महिला राष्ट्रपति के साथ हुई एक सार्वजनिक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। President Claudia Sheinbaum के साथ सार्वजनिक रूप से हुई इस घटना ने कईं सवाल भी खड़े कर दिए हैं। दअरसल, मेक्सको में राजधानी की एक व्यस्त सड़क पर राष्ट्रपति के साथ नशे में धुत शख्स ने आपत्तिजनक व्यवहार किया। आरोपी ने राष्ट्रपति को चूमने की कोशिश की, जिसे तात्कालिक सुरक्षा बलों ने तुरंत रोक दिया।

tampering with the president

घटना उस समय हुई जब राष्ट्रपति शेनबॉम किसी कार्यक्रम से लौट रही थीं। जैसे ही वह सड़क पर पैदल चल रही थीं, एक नशे में व्यक्ति उनके पास आया और अचानक शारीरिक संपर्क करने का प्रयास किया। राष्ट्रपति क्लाउडिया शेनबॉम के साथ हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दिखा कि व्यक्ति ने उन्हें जबरन छूने और चूमने की कोशिश की। शेनबॉम ने तुरंत उसका हाथ हटाया और मुस्कराते हुए बोलीं– ‘चिंता मत करें।’ कुछ सेकंड बाद सुरक्षा अधिकारी ने बीच में आकर स्थिति संभाली। राष्ट्रपति ने कहा कि उनके साथ पहली बार ऐसी घटना हुई है।

आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि राष्ट्रपति ने इस घटना को हल्के में नहीं लिया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह इस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी।

tampering with the president

शेनबॉम ने कहा– ‘यह केवल मेरे साथ नहीं हुआ। यह हर उस महिला के साथ होता है जो हमारे देश में रोजाना ऐसी घटनाओं का सामना करती है। अगर राष्ट्रपति के साथ ऐसा हो सकता है तो बाकी महिलाओं की सुरक्षा कहां है।’ क्लाउडिया शेनबॉम ने इसे ‘सभी महिलाओं पर हमला’ बताया। उन्होंने कहा कि यह मामला इसलिए दर्ज कर रही हैं ताकि देश की हर महिला को यह संदेश मिले कि किसी पुरुष को किसी महिला को उसकी इच्छा के बिना छूने या पकड़ने का हक नहीं है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी दो महिलाओं से छेड़छाड़ कर चुका है और फिलहाल सेक्स क्राइम्स यूनिट की हिरासत में है।

सुरक्षा पर उठे सवाल

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब देश में नेताओं की सुरक्षा पर पहले से सवाल उठ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही उरुआपन शहर के मेयर कार्लोस मंजो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हाल के महीनों में मेक्सिको में 10 से ज्यादा स्थानीय नेताओं की हत्या हो चुकी है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि राष्ट्रपति शाइनबाम की सुरक्षा भी खतरे में है क्योंकि उन्होंने अपने पूर्ववर्ती आंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्राडोर की तरह जनता से सीधे मिलने की परंपरा जारी रखी है। फिर भी शेनबॉम ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने से इनकार किया। उन्होंने कहा- ‘हम जनता से दूर नहीं रह सकते। ऐसा करना हमारी पहचान से इनकार करना होगा।’

राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रिया
घटना के बाद मेक्सिको में राजनीतिक और सामाजिक मंचों पर चर्चा तेज हो गई। कई नेताओं और नागरिकों ने राष्ट्रपति के प्रति सम्मान और सुरक्षा बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। सोशल मीडिया पर लोग सुरक्षा व्यवस्था की प्रशंसा कर रहे हैं और साथ ही सार्वजनिक जगहों पर नेताओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चेतावनी भी दे रहे हैं।

Elderly people will get respect and support : मोदी का यह कार्ड दिलाएगा बुजुर्गों को सम्मान और सहारा !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News