Home » ताजा खबर » Rain Alert : हरियाणा में होगी झमाझम बारिश ! अलर्ट जारी !

Rain Alert : हरियाणा में होगी झमाझम बारिश ! अलर्ट जारी !

Rain Alert

Rain Alert : हरियाणा (Haryana) समेत पूरा उत्तर भारत पिछले कईं दिनों से भीषण ठंड और कोहरे की चपेट में हैं। इसी बीच मौसम विभाग (Meteorological Department) ने हरियाणा में शीतलहर चलने के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है। साथ ही कईं जिलों में पाला पड़ने की भी संभावना व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में मौसम आमतौर पर 16 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिम शीत हवाएं चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण व पश्चिमी हरियाणा के जिलों में कहीं कहीं पाला पड़ने की भी संभावना है। इस दौरान राज्य में ज्यादातर स्थानों पर अलसुबह व देर रात्रि को हल्की से मध्यम धुंध आने की संभावना है।

होगी झमाझम बारिश !

हरियाणा में दो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 16 जनवरी और 19 जनवरी को रात में मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई गई है, जिससे 17 और 18 जनवरी को बादल छाए रहेंगे और एक-दो स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। परंतु 19 जनवरी के बाद राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बारिश की संभावना बन रही है।

Agniveers.  रिटायरमेंट से पहले तैयार हुई अग्निवीरों को सरकारी नौकरी देने की योजना !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News