Home » राजनीति » Punjab Congress : पंजाब में कांग्रेस ने शुरू की राजनीतिक गतिविधियां, कर डाला ये बड़ा काम

Punjab Congress : पंजाब में कांग्रेस ने शुरू की राजनीतिक गतिविधियां, कर डाला ये बड़ा काम

Punjab Congress : पंजाब में एक बार फिर से राजनीतिक पारा चढ़ने लगा है। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में कांग्रेस ने 58 संगठन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। इस निर्णय को पार्टी की रणनीतिक बढ़त की दिशा में अहम मोड़ माना जा रहा है।

इन नियुक्तियों में सबसे अधिक ध्यान खींचने वाला नाम है, रिंपल मिड्ढा, जिन्हें पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के गढ़ पटियाला विधानसभा क्षेत्र का संगठन पर्यवेक्षक बनाया गया है। यह नियुक्ति इस बात का स्पष्ट संकेत है कि कांग्रेस पटियाला जैसी वीआईपी सीट पर अपनी पकड़ को फिर से मज़बूत करने के लिए पूरी तरह से कमर कस चुकी है। देखें पूरी लिस्ट..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News