New ring road to be built : Haryana के विकास में हर प्रकार का योगदान दे रही केंद्र की Modi Government ने एक और बड़ा फैसला लिया है। धर्मनगरी Kurukshetra में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सरकार की ओर से एक रिंग रोड की योजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है, जिसकी डीपीआर भी तैयार हो चुकी है। कुरुक्षेत्र के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 250 करोड़ रुपए की राशि जारी की है, जिससे धर्मनगरी को नया स्वरूप मिल रहा है।
Chief Minister Nayab Singh Saini ने कहा कि वर्ष 2014 में कुरुक्षेत्र में आयोजित एक जनसभा में Prime Minister Narendra Modi ने कहा था कि Birthplace of the Gita कुरुक्षेत्र को वैश्विक पहचान मिलनी चाहिए और इसी पर कार्य करते हुए State Government ने कुरुक्षेत्र को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए अनेक कार्यों को अमलीजामा पहनाया है। आज धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में न केवल देश से बल्कि विदेशों से भारी संख्या में पर्यटक, सैलानी व श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आज Gita Jayanti Festival को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि धर्मनगरी को भव्य और आकर्षक बनाया जा रहा है। ज्योतिसर में महाभारत कालीन घटनाओं पर आधारित अनुभव केंद्र बनकर लगभग तैयार है। 25 नवंबर को हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुरुक्षेत्र आ रहे है, उस दिन वे अंतरराष्ट्रीय गीत महोत्सव में भी शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में विदेश मंत्रालय विशेष भूमिका निभा रहा है। विदेश मंत्रालय के माध्यम से 24 देशों को निमंत्रण दिए जा चुके हैं।

पर्यटन को बढावा देने के लिए भारत सरकार की परियोजना कृष्णा सर्किट के संबंध में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र अब सिर्फ तीर्थ नहीं, बल्कि वैश्विक आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस परियोजना के तहत कुरुक्षेत्र के अलावा पिंजौर में पिंजौर गार्डन के जीर्णोद्धार के साथ टिक्कर ताल का भी सौंदर्यीकरण करने की योजना पर सरकार काम कर रही है।
एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि महाभारत थीम पर धर्मनगरी सज रही है, मुख्य चौराहों का नामकरण महाभारत के पात्रों के नाम पर किया जा रहा है। पूरे शहर में महाभारत कालीन चित्रकारी करवाई जा रही है। इससे आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक उस युग की रोचक घटनाओं को जीवंत रूप में अनुभव करेंगे।



