IMD Alert : Haryana समेत पूरे उत्तर भारत के लोग पिछले कुछ दिनों से पड़ रही सूखी ठंड के कारण ठिठुर रहे हैं। सूखी ठंड और प्रदूषण के चलते लोगों को कईं बीमारियों का भी सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अब जल्द ही मौसम बदलने वाला है। 30 दिसंबर को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से नए साल की शुरुआत बूंदाबांदी के साथ हो सकती है। बूंदाबांदी होने से हालांकि ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है। Meteorological Department की ओर से भी हरियाणा में शीतलहर और कोहरे को लेकर Orange alert जारी किया है।
वातावरण में नमी बढ़ने के कारण सुबह के समय कोहरा देखने को मिल रहा है। इस दौरान रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। फिलहाल एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जबकि 30 दिसंबर को एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना जताई जा रही है, जिसके प्रभाव से सूबे के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे नए साल में ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी।
Government jobs in Haryana : हरियाणा में सरकारी नौकरी का ‘नायाब’ प्लान तैयार !



