Home » ताजा खबर » IAS अधिकारियों को नायब सरकार का New Year Gift !

IAS अधिकारियों को नायब सरकार का New Year Gift !

IAS

IAS News : Haryana में Nayab Singh Saini के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश के कईं IAS Officers को प्रमोशन देकर नए साल का तोहफा दिया है। प्रमोशन पाने वाले आईएएस अधिकारियों में 1996 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्यामल मिश्रा को मुख्य सचिव ग्रेड (पे मैट्रिक्स के लेवल-17) में पदोन्नत किया है। पदोन्नति उपरांत मिश्रा अपने वर्तमान पदभार एवं दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

इसके अलावा 2001 बैच के चार आईएएस अधिकारियों को हायर एडमिनिस्टेटिव ग्रेड (पे मैट्रिक्स के लेवल-15) में पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति पाने वालों में विजय सिंह दहिया और अमनीत पी. कुमार शामिल हैं। केन्द्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण विकास गुप्ता और पंकज यादव को परफॉर्मा प्रमोशन दी गई है।

इसी प्रकार से 2010 बैच के पांच आईएएस अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल (पे मैट्रिक्स लेवल-14) में पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति पाने वालों में प्रभजोत सिंह, राजनारायण कौशिक, जितेन्द्र कुमार और हेमा शर्मा शामिल हैं। केन्द्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर होने के चलते डॉ. गरिमा मित्तल को परफॉर्मा प्रमोशन दी गई है।

साथ ही, 2013 बैच के आठ आईएएस अधिकारियों को सिलेक्शन ग्रेड (पे मैट्रिक्स लेवल-13) में पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति पाने वालों में पार्थ गुप्ता, अजय कुमार, प्रदीप दहिया, संगीता तेतरवाल, मनदीप कौर, प्रतिमा चैधरी और वीरेन्द्र कुमार दहिया शामिल हैं। केन्द्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर होने के चलते निशांत कुमार यादव को परफॉर्मा प्रमोशन दी गई है।

इसके अलावा 2017 बैच के नौ आईएएस अधिकारियों को जूनियर एडमिनिस्टेटिव ग्रेड (पे मैट्रिक्स लेवल-12) में पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति पाने वालों में विश्राम कुमार मीणा, स्वप्निल रविन्द्र पाटिल, साहिल गुप्ता, डॉ. वैशाली शर्मा, महाबीर प्रसाद, महेन्द्रपाल, सतपाल शर्मा, अमर दीप सिंह और सुशील कुमार शामिल हैं।

साथ ही, 2022 बैच के सात आईएएस अधिकारियों को सीनियर टाइम स्केल (पे मैट्रिक्स के लेवल-11) में पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत किए गए अधिकारियों में अंकित कुमार चैकसे, अंजली श्रोत्रिया, अर्पित सांगल, ज्योति, डॉ. राहुल, शाश्वत सांगवान तथा उत्सव आनंद शामिल हैं।

Lado Lakshmi Scheme Expanded. हरियाणा की लाडो लक्ष्मी योजना में बदलाव, ड्राइवरों को मिलेगी पुरानी पेंशन, जानिए नायब कैबिनेट के फैसले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News