Home » ताजा खबर » Haryana ITI News. आईटीआई के जर्जर भवनों की जगह बनेंगे नए भवन, मौके पर जाकर अधिकारी करेंगे फिटनेस की जांच

Haryana ITI News. आईटीआई के जर्जर भवनों की जगह बनेंगे नए भवन, मौके पर जाकर अधिकारी करेंगे फिटनेस की जांच

Haryana ITI News..

Haryana ITI News. हरियाणा के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता मंत्री Gaurav Gautam ने कहा कि Skills Department का मुख्य उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को सम्मानजनक रोजगार दिलाना है। उन्होंने कहा कि ITI  और अन्य प्रशिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षण लेने के बाद Jobs for Youth मिले, यह सुनिश्चित करना सरकार और विभाग की सामूहिक जिम्मेदारी है। इससे सुव्यवस्थित ढंग से निभाया भी जा रहा है।

Haryana ITI News..

मंत्री गौरव गौतम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यालय में तैनात अधिकारियों को एक-एक जिले की जिम्मेदारी दी जाए, जो ग्राउंड स्तर पर जाकर आईटीआई के भवनों की फिटनेस की जांच करें और अगर कोई भवन जर्जर हैं तो उनकी रिपोर्ट तैयार करें, ताकि वहां पर नए भवन बनाए जा सकें।

Haryana ITI News

गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा कौशल विभाग युवाओं को विदेशी प्लेसमेंट के अवसर भी उपलब्ध करवा रहा है और इस दिशा में प्रयासों को और तेज किया जाना चाहिए, ताकि प्रदेश के युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकें।

Husbands are in trouble. विदेश में शादी करने वाले पतियों की आई शामत ! भारत में आते ही होंगे गिरफ्तार !

Foreign Placement से जुड़ी योजनाओं का अधिकतम प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवा इन अवसरों का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजगार मेलों में भाग लेने वाली कंपनियों से मिलने वाले वास्तविक प्लेसमेंट आंकड़ों की नियमित समीक्षा की जाए। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शैक्षणिक, प्रशासनिक और आधारभूत ढांचों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि हरियाणा कौशल विभाग का मिशन समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा हो सके।

Haryana Police Recruitment : हरियाणा पुलिस की भर्ती का विज्ञापन जारी, जानिए पूरी प्रक्रिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News