Home » राजनीति » Gas Cylinder Prices Increased. नए साल की शुरुआत में झटका, गैस सिलेंडर के दाम में 111 रुपए का इजाफा

Gas Cylinder Prices Increased. नए साल की शुरुआत में झटका, गैस सिलेंडर के दाम में 111 रुपए का इजाफा

Gas Cylinder Prices Increased

Gas Cylinder Prices Increased. साल 2026 की शुरुआत के साथ ही देश वासियों को महंगाई का झटका लगा है। Government ने नववर्ष यानि एक जनवरी 2026 से LPG cylinder की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि राहत की बात यह है कि यह बढ़ोतरी सिर्फ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) में की गई है, जबकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम जस के तस रखे गए हैं।

तेल विपणन कंपनियों ने नए साल पर वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 111 रुपये (लगभग 7 प्रतिशत) की बढ़ोतरी की है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1,691.50 रुपये का हो गया है, जो जून 2025 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है।

दिसंबर 2025 में इसकी कीमत 1,580.50 रुपये थी। इससे पहले दिसंबर में सिलेंडर 10 रुपये और नवंबर में 5 रुपये सस्ता हुआ था। कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्त्रां, ढाबों और अन्य गैर-घरेलू उद्देश्यों के लिए किया जाता है, ऐसे में कीमत बढ़ने से खाने-पीने के कारोबार पर असर पड़ने की आशंका है।

घरेलू सिलेंडर के नहीं बढ़े दाम

तेल कंपनियों के मुताबिक, देश के अन्य मेट्रो शहरों में भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगभग इतनी ही बढ़ोतरी की गई है। वहीं 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 8 अप्रैल 2025 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है।

OPS : हरियाणा में इन कर्मचारियों को मिलेगा OPS का लाभ, कैबिनेट की मीटिंग में हुआ फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News