Home » राजनीति » Colonies are regular. नायब सरकार का बड़ा फैसला, हरियाणा की यह कॉलोनियां हुई नियमित

Colonies are regular. नायब सरकार का बड़ा फैसला, हरियाणा की यह कॉलोनियां हुई नियमित

Colonies to be regularized

Colonies are regular. जनहित में कई प्रकार की योजनाओं को क्रियांवित करने के साथ ही जनकल्याण के कार्यों को बढ़ावा दे रही Haryana की Nayab Saini सरकार ने प्रदेश हित में एक और बड़ा फैसला लिया है। Haryana Government ने प्रदेशवासियों को बड़ी राहत देते हुए सात शहरों की 23 Illegal colonies को नियमित कर दिया है। इस फैसले से लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं से वंचित लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। कॉलोनियों के Regularization होने के बाद यहां रहने वाले लोगों को सड़क, बिजली, पेयजल और सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

यह कॉलोनियां की गई नियमित

Colonies to be regularized

सरकार के आदेश के अनुसार अंबाला सदर नगर परिषद क्षेत्र की महाराणा प्रताप कॉलोनी और सोनिया कॉलोनी एक्सटेंशन को नियमित किया गया है। वहीं करनाल नगर निगम क्षेत्र में गुरु नानक कॉलोनी (हेरिटेज लॉन के पास), किसान पब्लिक स्कूल कॉलोनी-बलजीत एन्क्लेव, निर्मल विहार कॉलोनी और आरके पुरम एक्सटेंशन को नियमित कॉलोनियों की सूची में शामिल किया गया है। इसी तरह नगर परिषद पलवल की कॉलोनी आईडी नंबर-295 और नगर परिषद झज्जर क्षेत्र की लालचंद प्रिया (बेरी गेट) व कंवर कॉलोनी को भी नियमित कर दिया गया है। इन कॉलोनियों के नियमित होने से यहां विकास कार्यों का रास्ता साफ हो गया है। नगर परिषद नारनौल क्षेत्र में सबसे अधिक कॉलोनियों को नियमित किया गया है। इनमें दिवान कॉलोनी, नीलकंठ कॉलोनी, आरके पुरम कॉलोनी, गणेश कॉलोनी, रामनगर कॉलोनी, हीरानगर, एनबीसीसी कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, इंप्लाई कॉलोनी एक्सटेंशन, दया नगर कॉलोनी एक्सटेंशन, अमृत धारा कॉलोनी, रामकरण दास एक्सटेंशन कॉलोनी और रघुनाथ नगर शामिल हैं।

सालों पुराना इंतजार हुआ खत्म

लंबे समय से इन कॉलोनियों के निवासी नर्क जैसा जीवन जीने को मजबूर थे। अवैध टैग होने के कारण यहां न तो पक्की सड़कें बन पा रही थीं और न ही सीवरेज व पीने के पानी की उचित व्यवस्था थी। सरकार के इस फैसले से अब नगर निगम और नगर परिषद इन इलाकों में विकास कार्य करवा सकेंगी, जिससे इन कॉलोनियों की तस्वीर अब बदल जाएगी। नियमित नहीं होने के कारण अब तक इन कॉलोनियों में लोगों को बैंकों से होम लोन नहीं मिलता था, लेकिन अब लोग अपने मकान पर लोन ले सकेंगे।

Health News : हरियाणा में एक और भर्ती को CM नायब सैनी ने दी मंजूरी

 

Fog Attack. कोहरा बनने लगा काल ! हरियाणा में जूड़ो खिलाड़ी समेत 7 लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News