Home » राजनीति » CM Makes A Big Announcement : सरकारी नौकरियों को लेकर CM सैनी का बड़ा ऐलान, जानिए कब निकलेंगी पुलिस और अन्य विभागों में नौकरियां ?

CM Makes A Big Announcement : सरकारी नौकरियों को लेकर CM सैनी का बड़ा ऐलान, जानिए कब निकलेंगी पुलिस और अन्य विभागों में नौकरियां ?

Maghi Mela

CM Makes A Big Announcement : हरियाणा के Chief Minister Nayab Singh Saini ने कहा कि जो सशक्त, समृद्ध तथा आत्मनिर्भर प्रदेश के निर्माण में सहभागी बनना चाहता है, सरकार हर उस हरियाणवी के विकास के लिए सुशासन और पारदर्शिता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सोनीपत के खरखौदा में आयोजित विकास रैली को संबोधित करते हुए सीएम नायब सैनी ने करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने के साथ ही अन्य कार्यों के लिए करोड़ों रुपए की राशि मंजूर करने की भी घोषणा की। साथ ही मुख्यमंत्री ने Haryana में Police और अन्य विभागों में नौकरियों को लेकर भी बड़ी जानकारी दी।

इन विकास कार्यों की घोषणा

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोनीपत के गांव सोहंटी और थाना कलां में 2 उप-स्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास भी किया। इन दो विकास परियोजनाओं पर 1 करोड 10 लाख रुपए की लागत आएगी। मुख्यमंत्री ने खरखौदा के विकास के लिए अलग से 5 करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा की। खरखौदा शहर में थाना चौक व दिल्ली चौक का सौंदर्यकरण किया जाएगा और मुख्य पार्क के लिए 8 करोड़ रुपए व स्टेडियम के जीर्णोद्वार के लिए 3.50 करोड रुपए देने की घोषणा की। शहर में कूडे के निपटान के लिए 8 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत से प्लांट लगेगा। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि शहर में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी। शहर में पीने के पानी के लिए 26 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत से परियोजना का कार्य चल रहा है जो दिसम्बर 2026 तक पूर्ण हो जाएगा। इसके अलावा भूमि उपलब्ध होने पर रेस्ट हाउस व मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाई जाएगी। खरखोदा विधानसभा क्षेत्र में पीडब्लूडी की 45 किलोमीटर लम्बाई की 9 सड़कों पर 28.30 करोड रूपए खर्च होंगें। इसी प्रकार 35 किलोमीटर लम्बाई की 6 सड़कों की मुरम्मत करवाई जाएगी। 175 किलोमीटर लम्बाई की 42 सड़के तथा मार्केटिंग बोर्ड की 31 किलोमीटर लम्बाई की सड़कों को डीएलपी के तहत ठीक करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 465 लाख रुपए की लागत से 20 किलोमीटर लम्बाई की 7 सड़कों की रिपेयरिंग भी करवाई जा रही है और मुख्यमंत्री ने 25 किलोमीटर के कच्चे रास्तों को पक्का करवाने की भी घोषणा की।

नववर्ष पर निकलेंगी सरकारी नौकरियां

विकास रैली को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा संकल्प पत्र अनुसार जल्द ही 2 लाख युवाओं को नौकरियां दी जाएगी जिसमें से 34 हजार युवाओं को नौकरियां दी जा चुकी है। New Year पर पुलिस व अन्य विभागों में युवाओं के लिए नौकरियां निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान का सम्मान, युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा और स्वावलंबन, बुजुर्गों को सम्मानजनक जीवन और गरीब को उनका अधिकार देने के लिए वचनबद्ध है। इसी सोच के साथ सरकार ने पिछले 11 वर्षों में हरियाणा को एक नई दिशा दी है। हम खरखौदा में भी विश्व स्तर का इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए कृत संकल्पित है और इसी को साकार करने के लिए कार्य कर रहे है।

करोड़ों की लागत से बन रहा अल्ट्रा मेगा ऑटो उद्योग

नायब सिंह सैनी ने कहा कि जवानों व किसानों की यह भूमि अब NCR क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ औद्योगिक केंद्र बन चुकी है। यह क्षेत्र ऑटोमोबाइल, विनिर्माण, भंडारण और लॉजिस्टिक के विकास के व्यापक अवसर प्रदान कर रहा है। यह कारोबारियों और निवेशकों के लिए आकर्षण का भी केंद्र बन रहा है। इस दिशा में आई.एम.टी खरखौदा में मारुति सुजुकी द्वारा 18 हजार करोड रुपये के निवेश से एक अल्ट्रा मेगा ऑटो उद्योग परियोजना स्थापित की जा रही है। मेसर्स सुजुकी मोटरसाइकिल द्वारा 2 हजार करोड़ रुपये के निवेश से उद्योग लगाया जा रहा है।

Land Prices: आसमान छुएंगे जमीनों के दाम !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News