Home » राजनीति » Chief Minister Saini gave Diwali gift : हरियाणा के इस शहर में बसों में फ्री सफर कर पाएंगे यात्री !

Chief Minister Saini gave Diwali gift : हरियाणा के इस शहर में बसों में फ्री सफर कर पाएंगे यात्री !

Chief Minister Saini gave Diwali gift

Chandigarh : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने को कुरुक्षेत्र में Electric Bus सेवा की सौगात देते हुए 10 इलेक्ट्रिक बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री के साथ पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने गीता स्थली ज्योतिसर से लेकर Kurukshetra University तक इलेक्ट्रिक बस का सफर किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि नागरिक दीपावली तक इन इलेक्ट्रिक बसों में निःशुल्क सफर कर सकेंगे।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए CM Nayab Saini ने कहा कि यह इलेक्ट्रिक बसें अलग अलग रूट पर चलाई जाएंगी। इस इलेक्ट्रिक बस सेवा से देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी फायदा मिलेगा। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव, सूर्य ग्रहण मेला, सोमवती अमावस्या के साथ-साथ अन्य मेलों में इलेक्ट्रिक बस सेवा का यात्री फायदा उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि जीरो कार्बन उत्सर्जन सार्वजनिक परिवहन शुरू करने के उद्देश्य से राज्य परिवहन हरियाणा ने भारत सरकार के राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन 2020 के अंतर्गत हरियाणा और उसके आस-पास के राज्य में पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिक बस सेवा चलाने का निर्णय लिया है।

10 शहरों को मिलेंगी नई ई-बसें

Chief Minister Saini gave Diwali gift

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि सरकार सार्वजनिक परिवहन बस सेवा प्रदान करने के लिए 10 नगर निगमों, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए 50-50 ई-बसें खरीदने का निर्णय लिया गया है, जिसमें कुल 500 बसें और दिल्ली, गुरुग्राम और अन्य आस-पास के शहरों व उप शहरों के निकट होने के कारण रेवाड़ी के लिए 50 बसें होंगी। इस प्रदेश में विभाग की तरफ से सकल लागत अनुबंध (जीसीसी) मॉडल के तहत 12 मीटर मानक फ्लोर 375 एसी इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के पानीपत, यमुनानगर, करनाल, पंचकूला, हिसार, रोहतक, रेवाडी, सोनीपत में 5-5 बसें और अंबाला में 10 ई-बस सेवा शुरू की जा चुकी हैं और अब दीपावली के पावन पर्व से पहले कुरुक्षेत्र शहर में श्रद्घालुओं व तीर्थ यात्रियों को इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा प्रदान की है। यह राज्य सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि यह पूरे देश में किसी भी राज्य की एक अनूठी परियोजना है। इस सिटी बस सेवा से न केवल कुरुक्षेत्र के नागरिकों को लाभ होगा बल्कि शून्य प्रदूषण और शून्य ध्वनि प्रदूषण भी होगा। उन्होंने कहा कि 375 बसों के संचालन के लिए सभी 10 शहरों में अलग-अलग सिटी बस सेवा डिपो का निर्माण भी किया जा रहा है। इसमें पानीपत इलेक्ट्रिक बस डिपो का निर्माण पूरा हो चुका है और यमुनानगर में शीघ्र पूरा होने वाला है।

Chief Minister Saini gave Diwali gift

हरियाणा रोडवेज विभाग के महानिदेशक सुजान सिंह ने कहा कि इन बसों के लिए ज्योतिसर, पिहोवा, शाहाबाद, इस्माइलाबाद सहित चार रुट बनाए गए हैं। पिपली से ज्योतिसर के लिए दो बसों को संचालित किया जाएगा। इन बसों के रूट को जिला प्रशासन और केडीबी ने मिलकर तैयार किया है। उन्होंने कहा कि नागरिकों का सफर काफी सुगम रहेगा। इससे पहले 9 जिलों में इन बसों को सफलता से चलाया जा रहा है।

Bad news for those who do not pay their electricity bills ! बिजली का बिल नहीं भरने वालों के लिए बुरी खबर ! गब्बर ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश !

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News