Home » राजनीति » BJP’s new lucky charm : बिहार चुनाव में हरियाणा के CM का 100% स्ट्राइक रेट, प्रचार वाली हर सीट पर खिला कमल

BJP’s new lucky charm : बिहार चुनाव में हरियाणा के CM का 100% स्ट्राइक रेट, प्रचार वाली हर सीट पर खिला कमल

दिल्ली के बाद बिहार में भी दिखा सीएम नायब सैनी का जलवा

BJP’s new lucky charm : Haryana के बाद Delhi तथा अब Bihar Assembly में BJP को मिली जीत में Haryana Chief Minister Nayab Saini की भूमिका अहम है। नायब सैनी ने हाईकमान के निर्देशानुसार बिहार चुनाव में कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया और व्यक्तिगत जनसंपर्क कार्यक्रम भी किए। मुख्यमंत्री नायब सैनी के प्रचार की खास बात यह रही कि उन्होंने बिहार में कई जगह लोगों ने उनके लहजे में संवाद किया और खुद को बिहार वासियों के साथ जोडऩे का प्रयास किया।

नाबय सैनी ने बिहार में चुनाव के दौरान जिला भोजपुर में अराह, तराड़ी, रोहतास जिले में डेहरी, गया में वजीरगंज, गौरा, औरंगाबाद जिले में गोह, वेस्ट चंपारण जिले में बगाहा तथा ईस्म चंपारण जिले में रामनगर सीटों पर चुनाव प्रचार किया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में करीब एक माह तक हरियाणा नेताओं की बड़ी टीम बिहार चुनाव प्रचार में डटी रही। प्रचार के दौरान कई अवसर ऐसे भी आए जब मुख्यमंत्री ने हरियाणा को भी पूरा समय दिया और बिहार में पार्टी द्वारा लगाई गई डयूटी को निभाया।

BJP's New Lucky Charm

हरियाणा भाजपा की एक टीम जहां बिहार में मोर्चा संभाले हुए थी वहीं एक टीम ने हरियाणा में बिहारी मूल के मतदाताओं के साथ लगातार जनसंपर्क किया। हरियाणा से बिहार में वोट डालने के मतदाताओं को प्रोत्साहित करके विशेष ट्रेनों से बिहार भेजा गया। पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम आदि शहरों में बिहारी मतदाताओं को उनके मूल क्षेत्रों में रवाना करने के बाद बकायदा कार्यक्रमों का आयोजन करके इस बात का अहसास दिलाया गया कि वह भले ही अपने घर से दूर हैं लेकिन लोकतंत्र के इस पर्व में उन्हें भागीदार बनाने के लिए भाजपा के प्रत्येक नेता व कार्यकर्ता एकजुट है।

जब मुख्यमंत्री ने कहा था कि मैं बिहारी हूं

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से सीधा संवाद करते हुए उन्हें बताया कि हरियाणा सरकार न केवल प्रवासियों की सुविधा के लिए काम कर रही है बल्कि प्रवासी के पर्व भी अब सरकार द्वारा मनाए जा रहे हैं। छठ पूजा का उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री ने एक जनसभा में कहा कि अब तो उन्हें भी लगने लगा है कि वह भी बिहार हैं। सीएम की इस बात को बिहार की जनता ने जहां सहर्ष स्वीकार किया वहीं हरियाणा में विपक्ष ने मुद्दा बनाने का प्रयास किया लेकिन विफल हो गया।

दिल्ली में भी नायब सैनी ने किया था धुआंधार प्रचार

BJP's New Lucky Charm

बिहार से पहले दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में भी मुख्यमंत्री नायब सैनी की भूमिका काफी अहम रही थी। हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत आदि जिलों से सटी दिल्ली की विधानसभा सीटों पर प्रचार की कमान नायब सैनी के हाथों में थी। दिल्ली में नायब सैनी से इस ढंग से प्रचार किया था कि जैसे वह खुद चुनाव लड़ रहे हों। परिणाम स्वरूप बिहार की तरह दिल्ली में भी नायब सैनी के नेतृत्व वाली सीटों पर न केवल भाजपा को जीत मिली बल्कि भाजपा ने सरकार भी बनाई।

बिहार चुनाव के बाद नायब सैनी का संगठन में कद हुआ मजबूत

हरियाणा में तीसरी बार कमल खिलाने के बाद पहले दिल्ली और अब बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार की कमान संभालने वाले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का कद पार्टी में लगातार मजबूत हो रहा है। सत्ता और संगठन के बीच तालमेल बिठाकर चल रहे नायब सैनी ने यह साबित कर दिया है कि हरियाणा ही नहीं पड़ोसी राज्यों में भी उनकी स्वीकारता बढ़ी है। बिहार चुनाव परिणाम से हाईकमान की नजरों में नायब सैनी का सम्मान और अधिक बढ़ गया है।

BJP's New Lucky Charm

बिहार में भी हुई हरियाणा की जलेबी की चर्चा

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान गोहाना की जलेबी खासी चर्चा में रही। हरियाणा में प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं ने कई जगह जलेबियां भी बनाई। इसके बाद दिल्ली के चुनाव में भी हरियाणा की जलेबी का जलवा रहा। भाजपा के चुनाव जीतने के बाद दिल्ली में हरियाणा की जलेबी बांटी गई। अब बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के कई नेताओं ने हरियाणा की जलेबी की चर्चा जनता में की। गोहाना की जलेबी दिल्ली से होते हुए अब बिहार पहुंच गई है।

Shefali Verma : भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में म्हारी लाडो ने निभाई अहम भूमिका, CM ने 1.50 करोड़ का चैक और ग्रेड ए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट से देकर किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News