Home » राजनीति » Anil Vij’s dream project : अनिल विज के ड्रिम प्रोजेक्ट का PM मोदी करेंगे उद्घाटन, CM सैनी ने विधानसभा में दी जानकारी

Anil Vij’s dream project : अनिल विज के ड्रिम प्रोजेक्ट का PM मोदी करेंगे उद्घाटन, CM सैनी ने विधानसभा में दी जानकारी

Anil Vij's dream project

Anil Vij’s dream project : Haryana के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के प्रयासों से  सन 1857 में लड़ी गई First War of Independence को समर्पित Ambala Cantonment में निर्माणाधीन Martyrs’ Memorial एशिया का सबसे बड़ा स्मारक है। इस स्मारक के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता संग्राम की सच्चाई और शहीदों की कुर्बानियों से अवगत कराया जाएगा। निर्माणाधीन शहीद स्मारक का बहुत जल्दी लोकार्पण देश के Prime Minister, Narendra Modi के हाथों से होगा। Chief Minister, Nayab Singh Saini ने विधानसभा के सदन पटल पर यह जानकारी दी।

1857 की लडाई के वीर शहीदों को आजतक उचित सम्मान नहीं मिला- विज

Anil Vij's Dream Project

अनिल विज ने कहा कि आमतौर पर यह प्रचारित किया गया कि आजादी की पहली लड़ाई कांग्रेस द्वारा लड़ी गई। मगर कांग्रेस का जन्म 1885 में हुआ था, और इसके 28 साल पहले भी स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी गई। उन्होंने बताया कि उन वीर शहीदों को आज तक उचित सम्मान नहीं मिला। उनकी कहानियों को लोगों के सामने नहीं लाया गया, उनके गीत नहीं गाए गए और उनके बलिदान के लिए कोई विशेष दिन नहीं मनाया गया।

सच्चाई को सामने के लिए 20-25 साल तक संघर्ष किया

Anil Vij ने बताया कि आजादी की पहली लड़ाई में अत्यंत क्रूरता हुई। लोगों को पेड़ों से बांधकर गोलियों से मारा गया, सिर कुल्हाड़ियों के नीचे रखकर कुचला गया, कई सालों तक जेलों में रखा गया और कई रेजिमेंटों को भंग कर दिया गया। इस सच्चाई को सामने लाने के लिए उन्होंने पिछले 20-25 सालों तक निरंतर प्रयास और संघर्ष किया।

विशाल व महत्वपूर्ण स्मारक लगभग तैयार

Anil Vij's Dream Project

विज ने यह भी बताया कि शहीद स्मारक बनाने के लिए उन्होंने सरकार से अनुरोध किया और यह स्मारक अब लगभग तैयार हो चुका है।  विज ने कहा कि चूंकि यह स्मारक अत्यंत विशाल और महत्वपूर्ण है, इसलिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रार्थना की है कि इस शहीद स्मारक का उद्घाटन प्रधानमंत्री के कर-कमलों से होना चाहिए।

Foreign Gangsters : इंग्लैंड में बैठे दोस्त की मदद के लिए दुबई से लौटा युवक बना अपराधी ! अब चढ़ा पुलिस के हत्थे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News