Home » ताजा खबर » Anil Vij. ‘साहिबजादों की शहादत विश्व की सबसे बड़ी मिसाल’, मंत्री अनिल विज ने नमन कर की लंगर सेवा

Anil Vij. ‘साहिबजादों की शहादत विश्व की सबसे बड़ी मिसाल’, मंत्री अनिल विज ने नमन कर की लंगर सेवा

Anil Vij

Anil Vij. Haryana के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि History में सिख धर्म जैसी कोई मिसाल नहीं है जिसने धर्म व Hindustan को बचाने के लिए इतनी बड़ी शहादतें दी। यदि वो शहादतें न देते तो शायद न हिंदू होते और न ही हिंदुस्तान होता। उन्होंने शहादत देकर हिंदुस्तान को बचाया, धर्म को बचाया। धर्म के लिए चारों साहिबजादों ने अपनी कुर्बानियां दी, दो साहिबजादों की मुगलों से युद्ध में लड़ते हुए शहादत हुई और दो नन्हें साहिबजादों को जिंदा दीवारों में चिनवा दिया गया। साहिबजादों ने शहादत देना मंजूर कर लिया, मगर धर्म बदलना मंजूर नहीं किया। विश्व में यह सबसे बड़ी शहादत थी जो धर्म की रक्षा के लिए दी गई।

Anil Vij

विज अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल के समक्ष चारों साहिबजादों की शहीदी की याद में लगाए गए लंगर सेवा में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि साहिबजादों की भांति गुरु तेग बहादुर जी ने भी अपनी शहादत दी थी। तब हिंदू पंडितों ने अपनी रक्षा की गुहार गुरु तेग बहादुर जी से कहा कि मुगल शासक औरंगजेब ने अति कर दी है और हिंदू पंडितों को धर्म परिवर्तन के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है। उस समय गुरु तेग बहादुर जी ने मुगल दरबार में जाकर चुनौती देते हुए कहा था कि पहले उन्हें मुसलमान बनाकर दिखाओं। गुरू जी को धर्म परिवर्तन करने के लिए औरंगजेब ने कई कष्ट दिए और उन्हें यातनाएं दी गई। मगर गुरू जी अपने दृढ़ निश्चय पर अडिग रहे। मुगलों ने गुरू तेग बहादुर जी का सिर धड़ से अलग कर दिया था। धर्म के लिए उनका योगदान युगों-युगों तक अमर रहेगा।

Anil Vij

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आजकल शहीदी दिन चल रहे है और हर तरफ साहिबजादों व गुरुओं की याद में लंगर लगाए जा रहे हैं। इस दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने लंगर सेवा के दौरान अरदास में हिस्सा लिया व माथा टेककर साहिबजादों की शहादत को नमन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को लंगर भी वितरित किया।

Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana : 8वीं पास युवाओं को बिना गारंटी और बिना ब्याज मिल रहा 5 लाख का लोन!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News