fire dance : हरियाणा के यमुनानगर में देर रात आग का तांडव देखने को मिला। यमुनानगर की लक्कड़ मंडी स्थित GTB टिंबर ट्रेडर्स में रात करीब डेढ़ बजे अचानक भयंकर आग लग गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारण फैक्ट्री का एक क्षेत्र जलकर राख हो गया था। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया था।

Post Views: 60



