Home » ताजा खबर » Nitin Naveen took major decisions. BJP अध्यक्ष नितिन के ‘नवीन’ फैसले, चंडीगढ़ समेत कईं राज्यों में नियुक्त किए चुनाव प्रभारी

Nitin Naveen took major decisions. BJP अध्यक्ष नितिन के ‘नवीन’ फैसले, चंडीगढ़ समेत कईं राज्यों में नियुक्त किए चुनाव प्रभारी

Nitin Naveen took major decisions.

Nitin Naveen took major decisions. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Naveen नई जिम्मेदारी संभालते ही एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। पार्टी संगठन को हर स्तर पर मजबूत करने के लिए एक्शन शुरू कर दिया है। भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यभार संभालते ही चार बड़े चुनावी फैसले (Major election decisions) लेकर संगठन को सक्रिय कर दिया है। पदभार ग्रहण करने के थोड़ी देर बाद ही उन्होंने आगामी विभिन्न चुनावों के लिए प्रमुख नेताओं को प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त करने का ऐलान किया है। नितिन नबीन ने अगामी समय में होने वाले चुनाव को लेकर Chandigarh समेत कईं राज्यों में चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए है।

Nitin Naveen took major decisions.

भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पद संभालते ही संगठन को सीधे चुनावी मोड में डाल दिया है। कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने अलग-अलग राज्यों और निकाय चुनावों के लिए जिम्मेदारियां तय कर दीं। इन फैसलों से साफ है कि भाजपा आने वाले चुनावों को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती और शीर्ष स्तर से ही रणनीति तय की जा रही है।

Bullet train-like politics. युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर पीएम मोदी ने चलाई ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी राजनीति: अनिल विज

नितिन नबीन के पहले बड़े फैसले?

नितिन नबीन ने अपने पहले ही दिन चार अहम चुनावी नियुक्तियां कीं। इनमें केरल विधानसभा चुनाव, ग्रेटर बंगलूरू नगर निगम चुनाव, तेलंगाना नगर निकाय चुनाव और चंडीगढ़ मेयर चुनाव शामिल हैं। पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी बनाकर जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का संकेत दिया है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए भाजपा ने राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया है।

Nitin Naveen took major decisions

इससे साफ है कि पार्टी इस चुनाव को भी बेहद अहम मान रही है और शीर्ष नेतृत्व की सीधी निगरानी में रणनीति बनाई जाएगी। इसके अलावा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को केरल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भी प्रभारी बनाया गया है। साथ ही केंद्रीय मंत्री शोभा करंदराजे को सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

Nitin Naveen took major decisions

इसके अलावा, पूर्व बीजेपी महासचिव राम माधव को ग्रेटर बेंगलुरु नगर निगम चुनावों के लिए प्रभारी बनाया गया है, उनके साथ राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और महाराष्ट्र के विधायक संजय उपाध्याय को सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

Nitin Naveen took major decisions

भाजपा ने आशीष शेलार को आगामी तेलंगाना नगर पालिका और कॉर्पोरेशन चुनावों के लिए चुनाव प्रभारी और अशोक परनामी के साथ रेखा शर्मा को चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के महासचिव अरुण सिंह की ओर से इस संबंध में चिट्ठी जारी कर दी गई है।

Nitin Naveen took major decisions

नए अध्यक्ष की मजबूत शुरूआत

नितिन नबीन के इन शुरुआती फैसलों से यह संदेश गया है कि भाजपा अब हर चुनाव को मिशन मोड में लड़ने की तैयारी कर चुकी है। अनुभवी नेताओं की तैनाती से संगठनात्मक मजबूती बढ़ाने और राज्यों में बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया गया है। पार्टी के भीतर इसे नए अध्यक्ष की मजबूत शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।

Nitin Naveen took major decisions.

बता दें कि नितिन नबीन ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के साथ पार्टी के एक नये अध्याय की शुरूआत हो गई। उन्होंने जे.पी.नड्डा की जगह ली है। नवीन ऐसे समय में भाजपा अध्यक्ष बने हैं जब वह देश की राजनीति पर अपनी पकड़ और मजबूत करने की कोशिश कर रही है और पार्टी संगठन में पीढ़ीगत बदलाव के जरिए अपना प्रभाव विस्तारित करना चाहती है।

Republic Day Flag Hoisting Ceremony. गणतंत्र दिवस पर माननीयों के ध्वजारोहण का कार्यक्रम जारी, जानिए कौन कहां फहराएगा तिरंगा ?

 

Big News. हरियाणा सरकार ने दी परीक्षाओं में कृपाण और मंगलसूत्र की अनुमति, दिशा-निर्देश जारी

MLFF Tolling : बदलने जा रहा Toll Tax का नियम, MLFF टोलिंग होगी शुरू !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News