Anil Vij’s dream project : Haryana के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के प्रयासों से सन 1857 में लड़ी गई First War of Independence को समर्पित Ambala Cantonment में निर्माणाधीन Martyrs’ Memorial एशिया का सबसे बड़ा स्मारक है। इस स्मारक के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता संग्राम की सच्चाई और शहीदों की कुर्बानियों से अवगत कराया जाएगा। निर्माणाधीन शहीद स्मारक का बहुत जल्दी लोकार्पण देश के Prime Minister, Narendra Modi के हाथों से होगा। Chief Minister, Nayab Singh Saini ने विधानसभा के सदन पटल पर यह जानकारी दी।
1857 की लडाई के वीर शहीदों को आजतक उचित सम्मान नहीं मिला- विज

अनिल विज ने कहा कि आमतौर पर यह प्रचारित किया गया कि आजादी की पहली लड़ाई कांग्रेस द्वारा लड़ी गई। मगर कांग्रेस का जन्म 1885 में हुआ था, और इसके 28 साल पहले भी स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी गई। उन्होंने बताया कि उन वीर शहीदों को आज तक उचित सम्मान नहीं मिला। उनकी कहानियों को लोगों के सामने नहीं लाया गया, उनके गीत नहीं गाए गए और उनके बलिदान के लिए कोई विशेष दिन नहीं मनाया गया।
‘सच्चाई को सामने के लिए 20-25 साल तक संघर्ष किया’
Anil Vij ने बताया कि आजादी की पहली लड़ाई में अत्यंत क्रूरता हुई। लोगों को पेड़ों से बांधकर गोलियों से मारा गया, सिर कुल्हाड़ियों के नीचे रखकर कुचला गया, कई सालों तक जेलों में रखा गया और कई रेजिमेंटों को भंग कर दिया गया। इस सच्चाई को सामने लाने के लिए उन्होंने पिछले 20-25 सालों तक निरंतर प्रयास और संघर्ष किया।
विशाल व महत्वपूर्ण स्मारक लगभग तैयार

विज ने यह भी बताया कि शहीद स्मारक बनाने के लिए उन्होंने सरकार से अनुरोध किया और यह स्मारक अब लगभग तैयार हो चुका है। विज ने कहा कि चूंकि यह स्मारक अत्यंत विशाल और महत्वपूर्ण है, इसलिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रार्थना की है कि इस शहीद स्मारक का उद्घाटन प्रधानमंत्री के कर-कमलों से होना चाहिए।



