Foreign Gangsters : Punjab की Amritsar Police ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जिसका सरगना England में बैठकर पंजाब में वारदात को अंजाम दिला रहा था। इस काम में गिरोह के सरगना का Dubai से वापस आया दोस्त उसकी मदद कर रहा था। Amritsar Rural Police ने पहले से गिरफ्तार एक आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर नाकाबंदी के दौरान एक कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन कार सवार युवकों की ओर से की गई फायरिंग के जवाब में पंजाब पुलिस ने फायरिंग की। इस दौरान पुलिस ने दुबई से लौटे गिरोह सरगना के दोस्त और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।

Amritsar Border Range के DIG Sandeep Goyal ने बताया कि पिछले कुछ समय से रामदास और झंडेर इलाके में एक्सटॉर्शन की धमकी, फायरिंग और लूट की कई घटनाएं सामने आ रही थीं। इन मामलों में एक फार्महाउस, एक डॉक्टर, एक पेट्रोल पंप और एक कपड़े की दुकान को गनपॉइंट पर लूटा गया था। पुलिस ने इन सभी मामलों को गंभीरता से लिया और सभी मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।
जमानत मिलने के बाद भागा इंग्लैंड
डीआईजी संदीप गोयल ने बताया कि मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग ने इनकी जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सीआईए स्टाफ की एक स्पेशल टीम गठित की। टीम के सदस्यों ने जांच के दौरान दिलराज सिंह नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद की गई पूछताछ में आरोपी दिलराज ने बताया कि इन सभी घटनाओं का मास्टर माइंड इंग्लैंड में बैठा मनिंदर पाल है, जोकि झंडेर गांव का रहने वाला है।

डीआईजी ने बताया कि मनिंदर पाल 2023 में हत्या के एक केस में गिरफ्तार हुआ था। 2024 में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह विदेश भाग गया था। वहां से वह अपने साथी गुरपिंदर, जोकि दुबई से वापस लौटा था, के जरिए युवाओं को बहला-फुसलाकर उनसे रंगदारी और फायरिंग करवा रहा था। दिलराज ने पुलिस को बताया कि गुरपिंदर और वंशप्रीत नाम के दो आरोपी रंगदारी के इरादे से फिर से फायरिंग करने वाले हैं। मिली सूचना क आधार पर पुलिस ने चाहरपुर एरिया में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने एक कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन कार सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में कार सवार दोनों आरोपी घायलहो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। DIG ने दावा किया कि इस कार्रवाई से रामदास और झंडेर थाना इलाकों के रंगदारी और लूट के कम से कम पांच मामलों का पता चला है। फिलहाल पुलिस ने एक बड़े विदेशी मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने का दावा करने के साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के दूसरे साथियों को भी जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।



