Home » ताजा खबर » हरियाणा के पूर्व CM की पोती की विदेश में हुई Secretly Marriage !

हरियाणा के पूर्व CM की पोती की विदेश में हुई Secretly Marriage !

Former CM Granddaughter Marriage: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल की पोती दामिनी ने थाईलैंड में शादी कर ली है। शादी को बहुत की गोपनीय तरीके से संपन्न करवाया गया। इस समारोह में केवल परिवार के लोग ही शामिल हुए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद इस शादी का खुलासा हुआ। कांग्रेस विधायक व पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई की बेटी दामिनी की शादी में कुलदीप बिश्नोई भी अपने परिवार के साथ शामिल हुए। विवाह समारोह के बाद वह वापस लौट आए हैं। दामिनी की शादी फुकेट के एक फाइव स्टार होटल में की है। दामिनी के पति का नाम प्रणेय है।

इंग्लैंड में पढ़ रही थी दामिनी

बता दें कि पंचकूला से कांग्रेस विधायक और पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई की बेटी दामिनी इंग्लैंड में पढ़ाई कर रही थीं। शादी के बाद अभी चंद्रमोहन का परिवार थाईलैंड में ही है। बताया जा रहा है कि देश लौटने के बाद चंद्रमोहन बेटी की शादी का रिसेप्शन रखेंगे, जिसमें अपने राजनीतिक सहयोगियों को बुलाएंगे।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दी बधाई

थाईलैंड से आने के बाद कुलदीप बिश्नोई ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को दिल्ली आवास में रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार किया और मंगलवार रात को कुलदीप के आवास पर पहुंचे। उन्होंने कुलदीप को भतीजी दामिनी की शादी की शुभकामनाएं दीं और कुलदीप के पोता-पोती को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने बिश्नोई समाज में परंपरागत भोजन कड़ी-चूरमा को भी ग्रहण किया। कुलदीप बिश्नोई ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News