Home » राजनीति » सिख दंगा पीड़ितों को लेकर मुख्यमंत्री सैनी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा-टारगेट तरीके से हुआ था नरसंहार

सिख दंगा पीड़ितों को लेकर मुख्यमंत्री सैनी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा-टारगेट तरीके से हुआ था नरसंहार

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में 1984 के सिख दंगों में जान गंवाने वाले हरियाणा के लोगों के एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की घोषणा करने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पंचकूला स्थित गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब पहुंचे। गुरुद्वारा साहिब में शीश नवाने के बाद मुख्यमंत्री सैनी ने सिख दंगों को लेकर कांग्रेस का नाम लिए बिना उस पर जमकर हमला बोला।

मुख्यमंत्री सैनी ने सिख दंगा पीड़ित परिवारों के साथ अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि 1984 में एक टारगेट तरीके से नरसंहार हुआ था। इतना ही नहीं उसकी फाइल भी दबा दी गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फाइल निकालकर असली दोषी को सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया।

उन्होंने पूर्व की कांग्रेस सरकारों में भ्र्ष्टाचार और अव्यवस्था होने के आरोप भी लगाए और कांग्रेस को मुद्दा विहीन बताया। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। यदि विपक्ष के पास कोई मुद्दा होता तो आज वह उसका गुणगान करते। 55 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस के शासन में देश को जिस गति से आगे बढ़ना चाहिए था, वह गति नहीं बन पाई। कांग्रेस शासन में देश में भ्रष्टाचार और घोटाले हुए। इतना ही नहीं उस समय में देश में आपसी भाईचार भी कम होता चला गया, जिसके दुष्परिणाम निकले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का नारा दिया। आज उसके परिणाम सबके सामने हैं। आज चाहे नॉर्थ ईस्ट हो, चाहे उत्तर भारत हो या दक्षिण भारत पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समान रूप से विकास कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज के प्रकाश पर्व को बड़े पैमाने पर मनाने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News