Home » ताजा खबर » Weather Update: हरियाणा में आंधी और बारिश का अलर्ट, विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट !

Weather Update: हरियाणा में आंधी और बारिश का अलर्ट, विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट !

weather update

Weather Update : हरियाणा में लगातार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं जिससे हरियाणावासियों को गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने दक्षिण-पूर्वी और उत्तरी हरियाणा के करीब 15 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में चेतावनी

आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और जींद जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में धूलभरी आंधी और आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम आमतौर पर 23 जून तक परिवर्तनशील रहने व बादलवाई और हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। आज रात से 20 जून तक हरियाणा के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने व कहीं-कहीं गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 22 व 23 जून के दौरान भी राज्य में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभावना जताई गई है।

कल पश्चिमी और मध्य हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी समेत कई जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। इसके अलावा 20 जून को उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में यलो अलर्ट का असर रहेगा। 21 जून को उत्तरी हरियाणा के सीमित हिस्सों में बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News