Bhupinder Hooda on Haryana Government: अब तक गुटबाजी को लेकर Congress पर कटाक्ष करने वाली Bharatiya Janata Party और उनके नेता भी विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। South Haryana में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं खासतौर पर प्रदेश और केंद्र के मंत्रियों के बीच चल रही जुबानी जंग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तंज कसा है। पत्रकारों के साथ बातचीत में भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा को टूटी-फूटी पार्टी बताया। हुड्डा केंद्रीय राज्य मंत्री Rao Inderjit और प्रदेश सरकार के मंत्री Rao Narbir की बयानबाजी को लेकर पूछे सवाल का जवाब दे रहे थे। भाजपा को टूटी-फूटी पार्टी करार देते हुए हुड्डा ने कहा कि इन पार्टियों में ऐसा ही होता है। यहां कभी Anil Vij साहब की बात नहीं मानी जाती। यह जनहित का कोई फैसला नहीं लेते और ना ही जनहित के कार्य कर रहे हैं।
राजस्थान से सीखे हरियाणा सरकार

एक सवाल के जवाब में भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में 2 लाख के करीब स्वीकृत पद खाली पड़े हैं। शिक्षा विभाग में ही 50 प्रतिशत पोस्ट खाली है। आज हालात यह हो गए हैं कि अस्पताल में जाएं तो डॉक्टर नहीं और स्कूल में जाएं तो मास्टर नहीं होते। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2 लाख लोगों को नौकरी देने और एचकेआरएन के एक लाख 20 हजार कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि जो थोड़ी बहुत नौकरी लगी है, वह बाहर के युवाओं को लगाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। हुड्डा ने उदाहरण देते हुए कहा कि पिछले दिनों एसडीओ की भर्ती की गई थी, जिसमें 80 में से 78 युवा बाहर के थे। इसी प्रकार के असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर की गई भर्ती में केवल 8 प्रतिशत युवा ही हरियाणा के थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि हरियाणा के बच्चे यूपीएससी में तो क्वालीफाई हो जाते हैं, लेकिन एचपीएससी में क्यों नहीं हो पाते ? हुड्डा ने हरियाणा सरकार को राजस्थान सरकार से सीखे लेने की नसीहत देते हुए कहा कि वहां पर किसी भी प्रतियोगिता में जनरल नॉलेज के सवाल केवल राजस्थान से ही संबंधित होते हैं। आज हरियाणा में नौकरियां बेची जा रही हैं। हरियाणा सरकार को एचपीएससी का चेयरमैन भी अपने राज्य से नहीं मिलता।
चंडीगढ़ को लेकर एफिडेविट दिया
भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पहले भाजपा वाले चंडीगढ़ में अलग विधानसभा बनाने की बात कहते थे, लेकिन अब एफिडेविट देकर चंडीगढ़ पर अपना हक ही छोड़ दिया है। आज चंडीगढ़ के एससी-बीसी और लोअर क्लास के बच्चे हरियाणा में किसी नौकरी के लिए आवेदन भी नहीं कर सकते। हुड्डा ने भाजपा सरकार को इवेंट मैनेजमेंट की सरकार बताते हुए कहा कि यह लोग कहते कुछ है, लेकिन करते कुछ नहीं।
जिला अध्यक्षों को बता रहे कांग्रेस का इतिहास
कुरुक्षेत्र में चल रहे काग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर को लेकर हुड्डा ने कहा कि हरियाणा और उत्तराखंड के जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। वहां पर एक्सपर्ट सभी को कांग्रेस के इतिहास और संगठन के बारे में जानकारी दे रहे हैं। सभी को मिलकर रहने के मकसद से संगठन की भावना के बारे में बताया जा रहा है।



