Home » ताजा खबर » Special railway projects. रेल परियोजनाओं के लिए हरियाणा में भूमि अधिग्रहण प्राधिकरण हुए नियुक्त

Special railway projects.  रेल परियोजनाओं के लिए हरियाणा में भूमि अधिग्रहण प्राधिकरण हुए नियुक्त

Special railway projects

Special railway projects. State Government ने राज्य में विशेष रेलवे परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सरकार ने Railway Act, 1989 (2008 में संशोधित) के प्रावधानों के अनुरूप विशेष रेलवे परियोजनाओं से संबंधित भूमि अधिग्रहण के लिए जिला राजस्व अधिकारियों को सक्षम प्राधिकारी (सीएएलए) तथा संभागीय आयुक्तों को मध्यस्थ के रूप में नियुक्त किया है।

Husbands are in trouble. विदेश में शादी करने वाले पतियों की आई शामत ! भारत में आते ही होंगे गिरफ्तार !

इस संबंध में जानकारी देते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की Financial Commissioner, Dr. Sumita Mishra ने बताया कि जारी किए गए निर्देशों के तहत अंबाला जिले के District Revenue Officers को भूमि अधिग्रहण के लिए सक्षम प्राधिकारी (सीएएलए) नियुक्त किया गया है, जबकि अंबाला मंडल के संभागीय आयुक्त भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों में मध्यस्थ की भूमिका निभाएंगे।

Special railway projects

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार से सोनीपत, पानीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र जिलों के जिला राजस्व अधिकारियों को उनके अपने जिलों में विशेष रेलवे परियोजनाओं हेतु भूमि अधिग्रहण के लिए सक्षम प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं संबंधित संभागीय आयुक्तों को इन जिलों में भूमि अधिग्रहण मामलों के निपटारे के लिए मध्यस्थ के रूप में नामित किया गया है।

Haryana Census. केंद्र सरकार ने हरियाणा को दिए 200 करोड़ रुपए, शुरू होगा यह काम

डॉ. मिश्रा ने कहा कि इस निर्णय से रेलवे परियोजनाओं से संबंधित भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी, प्रशासनिक समन्वय मजबूत होगा तथा परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में मदद मिलेगी। इससे राज्य में रेल अवसंरचना के विकास को भी नई गति मिलेगी।

Crop monitoring. खेत से मंडी तक किसान की फसल पर रहेगी पूरी निगरानी, CM ने अपनाया कड़ा रुख !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News