Home » ताजा खबर » Double attack of cold weather : हरियाणा-पंजाब और UP में ठंड और कोहरे का डबल अटैक

Double attack of cold weather : हरियाणा-पंजाब और UP में ठंड और कोहरे का डबल अटैक

Double attack of cold weather

Double attack of cold weather : North India खासकर Haryana-Punjab और Uttar Pradesh में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तीनों राज्यों में घने कोहरे और सर्द हवाओं का दौर भी जारी है, जिसके चलते दिन के समय भी लोगों की कंपकंपी छूट रही है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को हरियाणा-पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी भी काफी कम रही।

फरीदकोट रहा सबसे ठंडा

Meteorological Department के अनुसार पंजाब में शनिवार को सबसे ठंडा स्थान फरीदकोट रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं लुधियाना 9.6 डिग्री और पटियाला में 9.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। पठानकोट में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बठिंडा में यह 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

जींद में 5.2 डिग्री रहा न्यूनतम पारा

हरियाणा में आज सबसे कम न्यूनतम तापमान जींद में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबाला में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है जबकि हिसार में 6.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। करनाल में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और नारनौल में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा रोहतक 6.8 डिग्री, भिवानी में 7 डिग्री और सिरसा में सात डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

All India Winter Update. अब दिखेगा सर्दी का असली सितम… पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों पर कड़ाके की ठंड. चमोली में जमे झरने तो दिल्ली में GRAP-IV लागू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News