Home » ताजा खबर » Train Accident : मालगाड़ी पर चढ़ गई पैसेंजर ट्रेन, हादसा देखकर कांप उठे लोग, कईं लोगों की मौत !

Train Accident : मालगाड़ी पर चढ़ गई पैसेंजर ट्रेन, हादसा देखकर कांप उठे लोग, कईं लोगों की मौत !

train accident

Train Accident : Chhattisgarh के Bilaspur में एक Passenger Train मालगाड़ी पर चढ़ गई। Raigarh से आ रही पैसेंजर ट्रेन के इस हादसे में बिलासपुर के कलेक्टर ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की थी, जोकि अब बढ़कर 6 हो चुकी है। रेल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका के साथ ही कई लोगों के फंसे होने की भी आशंका है। हादसे में दो दर्जन के करीब लोग घायल हुए हैं।

रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची

हादसे की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरपीएफ की टीम पहुंच गई है। रेलवे के तमाम बड़े अधिकारी भी मौके पर हैं। साथ ही स्थानीय विधायक भी वहां पहुंच गए हैं। बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर ट्रेन की आवाजाही पूरी तरह से बंद है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

डिरेल कोच को हटाया जा रहा

train accident.

टक्कर के बाद पैसेंजर ट्रेन के कई डिब्बे डिरेल हो गए हैं। अब सभी कोच को ट्रैक से हटाया जा रहा है। बिसालपुर सीपीआरओ ने कहा है कि मालगाड़ी आगे चल रही थी कि कोरबा पैसेंजर ट्रेन ने टक्कर मारी है। चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। दो लोग अंदर फंसे हुए हैं। घटना की जांच की जा रही है। एक सीरियस घायल है। बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया

कलेक्टर ने कहा कि दो लोग अभी फंसे हैं। लोको पायलट भी केबिन में फंसा है। वहीं, रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। बिलासपुर स्टेशन के लिए 7777857335 और 786995330 है। इस पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। अब अंधेरा हो रहा है तो रेस्क्यू में दिक्कत आ सकती है। बिलासपुर में सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।

सीएम ने की बात

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कलेक्टर से बात की है। साथ ही राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। तमाम सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। इसके बाद सीएम ने वीडियो कॉल करके हालात देखा है।

10-10 लाख मुआवजे की घोषणा

रेलवे ने मृतकों के लिए 10-10 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की है। घायलों को पांच-पांच लाख रुपए की मुआवजे दी जाएगी। हादसों के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

Bihar Election 2025: बिहार में ‘पप्पू-टप्पू-अप्पू’ Vs ‘गप्पू और चप्पू’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News