Home » तकनीकी » हरियाणा महिला आयोग में बड़ा बदलाव, अध्यक्ष समेत यह बने नए सदस्य

हरियाणा महिला आयोग में बड़ा बदलाव, अध्यक्ष समेत यह बने नए सदस्य

Haryana Women’s Commission: नर्सिंग विवाद के बाद हरियाणा राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद प्रदेश सरकार ने आयोग का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियों का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।सरकार ने उषा प्रियदर्शनी को हरियाणा राज्य महिला आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, मीना परमार को आयोग में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही आयोग में कामकाज को मजबूती देने के लिए पांच अन्य महिला सदस्यों को भी मनोनीत किया गया है। इन नई सदस्यों में भारती सैनी, सुनीता लोहचब, सुमन शहजादवाला, डॉ. अनुकंपा गर्ग और सुनीता चौहान का नाम शामिल है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के कमिश्नर एवं सेक्रेटरी शेखर विद्यार्थी की ओर से जारी इस आदेश के तहत सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। इन नई नियुक्तियों से प्रदेश में महिला अधिकारों और उनकी सुरक्षा से जुड़े मामलों की सुनवाई में तेजी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News