Home » ताजा खबर » Haryana government का किसानों को ‘नायाब’ तोहफा, देश में गन्ने का सबसे अधिक दाम देने वाला राज्य बना

Haryana government का किसानों को ‘नायाब’ तोहफा, देश में गन्ने का सबसे अधिक दाम देने वाला राज्य बना

cm farmer gift

Haryana government has increased the sweetness of Diwali for farmers.

Haryana government : हरियाणा के CM Nayab Singh Saini  दीपावली के पावन अवसर पर गन्ना किसानों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए गन्ने के समर्थन मूल्य में वृद्धि की घोषणा की है। इस महत्वपूर्ण निर्णय के तहत Haryana सरकार ने देश में सबसे अधिक गन्ना मूल्य प्रदान करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है, जो किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

अगेती किस्म के गन्ने का रेट 400 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 415 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। वहीं पछेती किस्म का रेट 393 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 408 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है।

यह मूल्य वृद्धि गन्ना किसानों के लिए Diwali का तोहफा है, जो उनकी मेहनत और समर्पण को सम्मान देने के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति को और मजबूत करेगी।

cm farmer gift.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार का यह निर्णय न केवल किसानों के हित में है बल्कि राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करने वाला है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। गन्ना किसानों को देश में सबसे अधिक समर्थन मूल्य देकर हम उनके जीवन में समृद्धि और खुशहाली लाने का प्रयास कर रहे हैं। यह निर्णय दीपावली के पर्व को और अधिक उज्ज्वल व मीठा बनाएगा।

farmer

हरियाणा सरकार का यह कदम किसानों के प्रति उसकी संवेदनशीलता और समर्पण को दर्शाता है। यह पहल न केवल गन्ना किसानों को प्रोत्साहित करेगी बल्कि अन्य राज्यों के लिए भी एक मिसाल कायम करेगी।

Diwali 2025 : दूर हुई दिवाली के दिन की कंफ्यूजन, कंफर्म हुई तारीख, जानिए शुभ महूर्त और पूजा की विधि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News