Home » राजनीति » Bad news for those who do not pay their electricity bills ! बिजली का बिल नहीं भरने वालों के लिए बुरी खबर ! गब्बर ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश !

Bad news for those who do not pay their electricity bills ! बिजली का बिल नहीं भरने वालों के लिए बुरी खबर ! गब्बर ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश !

BIJLI BILL

Chandigarh : बिजली के बकाया बिल नहीं जमा करने के कारण परेशान होने वाले उपभोक्ताओं को सरकार की ओर से कईं बार रियायत दी गई है, जिसमें कईं योजनाएं चलाकर उन्हें राहत प्रदान करने का काम किया गया है। परंतु अब बिजली विभाग की कमान संभालने वाले हरियाणा के दबंग मंत्री अनिल विज ने बिजली बिल जमा नहीं करने वालों को साफ चेतावनी दी है। विज ने कहा कि ‘‘बिजली चोरी में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी क्योंकि अब ऊर्जा विभाग अनिल विज के पास आ गया है और बिजली का बिल भरना होगा, मुफत में बिजली नहीं मिलेगी’’।

पेड़ की टहनियों के टकराने से नहीं जाएगी बिजली

अनिल विज

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि अब पेडों की शाखाओं के टकराने से बिजली के व्यवधान की दिक्कत को दूर किया जाएगा और इस संबंध में व्यापक अभियान चलाकर पेडों की कटाई व छंटाई करवाई जाएगी ताकि तेज-हवाओं और ऊंचे व लंबे पेडों की शाखाओं की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित न हो। विज ने कहा कि यह अभियान पूरे हरियाणा में चलाया जाएगा और इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में यह अभियान व्यापक स्तर पर चलाएंगें।

अपग्रेड होंगे ओवर लोडेड ट्रांसफार्मर और कंडक्टर

विज ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रकार के ओवर लोडेड ट्रांसफार्मरों को बदला जाए और सभी प्रकार की ओवर लोडेड कंडक्टरों का भी अपग्रेडेशन किया जाए। इस पर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में इस संबंध में कार्य किया जा रहा है और शेष बचे हुए स्थानों पर यह कार्य जल्द पूरा कर दिया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर उन्होंने कहा कि हालांकि हमारी बिजली कंपनियों ने लाइन लोसिज में कमी की है परंतु अभी हमें इस लाइन लोजिस को ओर कम करना है ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापरक बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाई जा सकें।

मेंनटेंस टीम में हो पर्याप्त संख्या में स्टाफ

अनिल विज बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए

अनिल विज ने अधिकारियों से कहा कि ट्रांसफार्मर के लिए एक अलग से बैंक भी बनाकर रखें ताकि खराब ट्रांसफार्मर को तुरंत बदला जा सकें। उन्होंने कहा कि मेंनटेंस टीम में पर्याप्त संख्या में स्टाफ की तैनाती होनी चाहिए क्योंकि स्टाफ की कमी के चलते समय पर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होने में बाधा आती है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मेंटनेंस स्टाफ के पास पूरी तरह से सुरक्षा उपकरण होने चाहिए ताकि बिजली आपूर्ति को ठीक करते समय किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो सकें। उन्होंने कहा कि कोई भी मेंटनेंस टीम का स्टाफ बिना सुरक्षा उपकरणों के खंभों में नहीं चढना चाहिए।

सुचारू रूप से संचालित होने चाहिए कॉल सेंटर

विज ने शिकायत केन्द्र को पुख्ता रूप से संचालित करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए और कहा कि राज्य के सभी कॉल सेंटर सुचारू रूप से संचालित होने चाहिए। इसके अलावा, इस संबंध में सभी बिजली के कार्यालयों में लोगों की सुविधा के लिए एक बोर्ड लगाकर शिकायत केन्द्र के नंबर इत्यादि डिस्पले किए जाने चाहिए। अनिल विज ने अधिकारियों से कहा कि हम सभी को मिलकर बिजली विभाग की छवि को निखारना है ताकि शेयर मार्किट में हमारी बिजली कंपनियों की लिस्टिंग की जा सकें। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारी बिजली कंपनियां बेहतर प्रदर्शन करें और ऊपरी पायदान पर हों।

दीपावली के दिन बिजली नहीं जानी चाहिए

विज ने अधिकारियों को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि त्यौहारी सीजन चल रहा है और आने वाले दिनों में दीपों का त्यौहार दीपावली आ रहा है। दीपावली दिन सभी सर्कल के अधिकारी व वरिष्ठ अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगें कि दीपावली के दिन बिजली न जाए क्योंकि दीपावली रोशनी का त्यौहार है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इस बार का पीक सीजन बिजली आपूर्ति के लिहाज से बेहतर रहा है और राज्य में लगभग सभी सर्कल में बिजली की आपूर्ति ठीकठाक रही है। हालांकि कुछ सर्कल में दिक्कतें आई परंतु उन दिक्कतों को समय रहते ठीक करने का पूरा प्रयास किया गया।

नीचे पड गए सबस्टेशन/पावरहाउस को ऊपर उठाया जाए

अनिल विज बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए

ऊर्जा मंत्री ने सबस्टेशन/पावरहाउस को बाढ के पानी से बचाने के लिए उपाय के तौर पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अगली बरसातों के सीजन से पहले-पहले ऐसे सभी सबस्टेशन/पावरहाउस को ऊपर उठाया जाए, जो नीचे पड गए हैं और जिनमें बाढ का पानी आ जाता है। इसके अलावा, नए सबस्टेशन/पावरहाउस को ऊपर उठाकर स्थापित किया जाए। बैठक के दौरान म्हारा गांव-जगमग गांव योजना की प्रगति के संबंध में भी ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों से जानकारी हासिल की और आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

बिजली चोरी व रिकवरी के संबंध में गांवों के सरंपचों से बात करें अधिकारी

विज ने डिफाल्टर बिजली उपभोक्ताओं से रिकवरी वसूलने के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों को डिफाल्टर बिजली उपभोक्ताओं से गंभीरता के साथ रिकवरी करनी होगी अन्यथा ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्यवाकी की जाए। ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन गांवों में लगभग शत-प्रतिशत बिजली की चोरी हो रही है और रिकवरी की राशि बकाया है, वहां के सरपंच से बातचीत की जाए ताकि रिकवरी की वसूली हो सकें। अनिल विज ने कहा कि ऐसे गांवों में रिकवरी के संबंध में एक व्यापक अभियान चलाया जाए और जिला के उपायुक्त सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया जाए। विज ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अब नियमित तौर पर रिकवरी की निगरानी उनके द्वारा रखी जाएगी।

बिजली चोरी करने वालों का डाटा इकटठा कर कानूनी कार्रवाई करें

बैठक के दौरान ‘‘बिजली चोरी की समीक्षा करते हुए अनिल विज ने कहा कि अब ऊर्जा विभाग अनिल विज के पास आ गया है और बिजली का बिल भरना होगा, मुफत में बिजली नहीं मिलेगी’’। विज ने बिजली चोरी को रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बिजली चोरी के बारे में एक व्यापक योजना तैयार की जाए और बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के विरूद्ध सख्त कार्यवाही अमल लाते हुए कानूनी कार्रवाई की जाए। विज ने कहा कि बिजली चोरी में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि आदतन बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं का डाटा इकटठा किया जाए और ऐसे सभी उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए। इस बारे में संबंधित अधिकारियों को विज ने एक माह का समय निर्धारित किया हैं।

ये रहे मौजूद

बैठक में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अशोक मीणा,  दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अशोक गर्ग, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के प्रबंध निदेशक जे. गणेशन सहित राज्यभर के सभी सर्कल के अधीक्षक अभियंता, मुख्य अभियंताओं सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

भाजपा की लगातार तीसरी बार जीत को अनिल विज ने क्यों बताया ‘चमत्कार को नमस्कार’, पढ़िए

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News