Home » राजनीति » प्रभारियों की सूची में शामिल नहीं होने पर बोले अनिल विज, कह दी बड़ी बात

प्रभारियों की सूची में शामिल नहीं होने पर बोले अनिल विज, कह दी बड़ी बात

अनिल विज

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी की ओर से हरियाणा में हारी हुई 42 विधानसभा सीटों पर नियुक्त किए गए प्रभारियों में अनिल विज का नाम नहीं होने पर विज ने अब सफाई दी है। विज ने कहा कि वह पार्टी में सबसे वरिष्ठ विधायक है। वह लगातार 7 बार के विधायक है। विधानसभा के लिए बनाए गए प्रभारियों को केवल एक विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें (अनिल विज) को तो पूरे हरियाणा को देखना है। इसलिए जल्द ही वह पूरे प्रदेश का दौरा शुरू करेंगे। इस दौरान वह पार्टी के सभी नए और पुराने कार्य़कर्ताओं से मिलकर उनका हालचाल जानने के अलावा प्रदेश के उन अधिकारियों का भी हालचाल जानेंगे, जो सरकार की योजनाओं को लागू नहीं कर रहे हैं।

बता दें कि हरियाणा भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में हारी हुई 42 विधानसभा सीटों पर कई मंत्रियों और विधायकों को प्रभारी नियुक्त किया है। मुख्यममंत्री आवास पर हुई भाजपा विधायक की बैठक में लिए गए इस निर्णय में पार्टी के वरिष्ठ नेता और 7 बार के विधायक अनिल विज को ज़िम्मेदारी नहीं दी गई है। भाजपा की ओर से हारी हुई अंबाला शहर, बड़ौदा, जुलाना, डबवाली, सिरसा, आदमपुर, हिसार, गढ़ी सांपला किलोई, रोहतक, झज्जर, नूंह और पंचकूला समेंत अन्य विधानसभा सीटों के लिए मंत्री विपुल गोयल, गौरव गौतम, राव नरबीर सिंह, रणबीर गंगवा, महिपाल ढांडा, कृष्ण कुमार बेदी, आरती सिंह राव और श्रुति चौधरी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News