Home » ताजा खबर » Political News. अनिल विज ने खोला राज, बताया क्या हुई मनोहर लाल से बात ? केंद्र सरकार ने क्या दिया हरियाणा को गिफ्ट ?

Political News. अनिल विज ने खोला राज, बताया क्या हुई मनोहर लाल से बात ? केंद्र सरकार ने क्या दिया हरियाणा को गिफ्ट ?

Political News

Political News. Haryana के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री Anil Vij ने कहा कि आने वाला बजट लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा क्योंकि बहुत ही मजबूत Budget पेश किया जाएगा। विज ने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि बिजली प्रणाली को सुधारना हमारी प्राथमिकता है ताकि उपभोक्ताओं तक निर्बाध गुणवत्तापरक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। कांग्रेस द्वारा राज्य में कर्ज बढ़ने को लेकर दिए गए बयान के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या Congress ने राजनीति छोड़ ज्योतिषी की दुकान खोल ली है। उन्होंने कहा कि अभी बजट बन रहा है और सभी हितधारकों की राय की जा रही है। इस बारे में मुख्यमंत्री स्वयं सभी विभागों की बैठके ले रहे है और बहुत ही मजबूत बजट पेश किया जाएगा।

BJP MLA’s Video Goes Viral. एक दूसरे के गले में हाथ डाल जमकर नाचे बीजेपी विधायक, देखिए वायरल वीडियो

सरकार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही

कानून व्यवस्था के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के चलते 5000 के लगभग असामाजिक तत्वों को जेल में डाल दिया गया है। इसलिए सरकार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही है।

बिजली प्रणाली को सुधारना हमारी प्राथमिकता

Political News

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मुलाकात के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में अनिल विज ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में विकास को लेकर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री Manohar Lal से बातचीत हुई है ताकि केंद्र के साथ साथ राज्य के लोगों तक ऊर्जा क्षेत्र की योजनाओं का लाभ पहुंच सके। उन्होंने बताया कि बिजली प्रणाली को सुधारना हमारी प्राथमिकता है ताकि उपभोक्ताओं तक निर्बाध गुणवत्तापरक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि गर्मियों के मौसम के दौरान ही बिजली आपूर्ति को सुनिश्चित किया जा चुका है इसलिए सर्दियों में अभी फिलहाल किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है तथा मांग और आपूर्ति में भी कोई समस्या नहीं है। विज ने बताया कि राज्य में बिजली के ट्रांसफार्मरों और कंडक्टरों को आवश्यतानुसार अपग्रेड किया जा रहा है। इस प्रकार का अपग्रेडेशन गुरुग्राम और फरीदाबाद में उच्च पैमाने पर किया जा रहा है।

केंद्र ने खेदड़ यूनिट के लिए कोल लिंकेज आवंटित किया

हरियाणा को नया कोल लिंकेज आवंटित होने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि जब भी नया थर्मल प्लांट या यूनिट लगाई जाती है तो कोल ब्लॉक लेना जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि पानीपत और हिसार के खेदड़ में 800-800 मेगावाट की यूनिट लगाई जानी है इसलिए अभी हाल ही में केंद्र सरकार ने हिसार की खेदड़ यूनिट के लिए कोल लिंकेज आवंटित किया है। इस आवंटन से हिसार के खेदड़ की नई यूनिट के कार्य में प्रगति आएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुनानगर में 800 मेगावाट की नई यूनिट का भी शिलान्यास किया है जिसका कार्य प्रगति पर है।

बीजेपी को छोड़कर बाकी सभी खानदानी पार्टियां’

Political News

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुने जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अनिल विज ने कहा कि पूरे देश में जितनी भी राजनीतिक पार्टियां है उसमें से केवल भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जिसमें विधिवत प्रजातांत्रिक तरीके से चुनाव होता है। बाकी सब खानदानी पार्टियां है, क्योंकि पहले पिता बनेगा, इसके बाद पुत्र बनेगा, फिर उसका पुत्र बनेगा और इन पार्टियों लोकतंत्र नहीं है। जिन पार्टियों में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है वो देश के लोकतंत्र की सुरक्षा नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि भाजपा में निचले स्तर, जैसे कि पहले वार्ड का चुनाव, फिर मंडल चुनाव, फिर जिला का चुनाव, फिर प्रदेश का चुनाव, और उसके बाद चुने हुए लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनते है। ये केवल भाजपा में ही है बाकी पार्टियों में नहीं है।

Metro gift.  हरियाणा को मिलेगी एक और मेट्रो की सौगात, जानिए कब और कहां शुरू होगा काम ?

अब केवल भाजपा ही जीतेगी

नगर निकाय चुनावों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अनिल विज ने कहा कि अब कोई भी चुनाव आए, उनमें केवल भाजपा ही जीतेगी। उन्होंने कहा कि यह सिलसिला हरियाणा की जीत से शुरू हुआ था और फिर दिल्ली जीते, फिर बिहार जीते और अब BMC जीते तथा आने वाले समय में BJP बंगाल जितने वाली है क्योंकि Hindustan की जनता को यह समझ आ गया है कि काम करने वाली भाजपा ही पार्टी है। उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने देश की राजनीति की दिशा और चेहरा ही बदल दिया, पहले दूसरी पार्टियां झूठे वायदे करती थी, और गरीबी हटाओ के नारे दिए जाते थे, और इन पार्टियों के नेता लोगों के वोट लेकर चले जाते थे, लेकिन मोदी ने इस सबको पीछे कर दिया और विकास की राजनीति का सिलसिला शुरू कर दिया है इसलिए जनता किसी ओर पार्टी को आगे नहीं लाना चाहती।

News For Electricity Consumers. बिजली उपभोक्ताओं के लिए बडी खुशखबरी, मिलेगा फायदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News