Home » राजनीति » Political News. जेजेपी के संगठन में विस्तार, 12 जिलों में 46 युवा हलका अध्यक्ष बनाए, जानिए पूरी जानकारी

Political News. जेजेपी के संगठन में विस्तार, 12 जिलों में 46 युवा हलका अध्यक्ष बनाए, जानिए पूरी जानकारी

Political News

Political News. जननायक जनता पार्टी (Jannayak Janata Party) ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala), JJP के प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श करके 12 जिलों में 46 युवा हलका अध्यक्षों की नियुक्तियों की सूची जारी की। दिग्विजय चौटाला ने बताया कि जेजेपी युवा प्रकोष्ठ में नीलोखेड़ी हलके में अभिषेक मेहला, इंद्री में संदीप मलिक, करनाल में उज्जवल चौधरी, घरौंडा में गौतम कुमार गुर्जर, असंध में सावन कुमार प्रजापत, लाडवा में साहिल अडान, शाहाबाद में हिमांशु जाजवान, थानेसर में चंद्र प्रताप राठौड़ और पिहोवा में अजय बाजीगर को युवा हलका अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

Maghi Mela. मिशन पंजाब में जुटी BJP, CM नायब सैनी ने कह दी बड़ी बात

इसी तरह अटेली हलके में हितेश शर्मा, महेंद्रगढ़ में योगी अदलपुर, नारनौल में धर्मेंद्र, नांगल चौधरी में बजरंग गुर्जर, नूंह में सोहिर हुसैन, फिरोजपुर झिरका में नाजिस खान इंजीनियर, पुन्हाना में साहिद हुसैन, हथीन में मुकाबिर खान, होडल में रोहित दीघोट, पलवल में ओमवीर कुंडू, पंचकूला में अवतार सिंह गुर्जर और कालका में प्रतीक अहलावत को जेजेपी का युवा हलका अध्यक्ष बनाया गया हैं। इनके अलावा पानीपत सिटी हलके में विशाल राव, पानीपत ग्रामीण में विक्रम माली, इसराना में कमलजीत मलिक, समालखा में दीपक शर्मा, बावल में देवदत्त यादव, कोसली में मनीष रोझ, रेवाड़ी में सन्नी यादव, महम में विक्की फरमाना, गढ़ी सांपला किलोई में विक्की सरपंच, रोहतक में प्रतीक मलिक और कलानौर में रविंद्र गुढ़ान को जेजेपी युवा हलका अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई हैं। वहीं सिरसा हलके में अंकित सचदेवा, कालांवाली में राजदीप रंगा, डबवाली में रवि पारीक, रानिया में सुखदेव सिहाग, ऐलनाबाद में राजवीर रोड़, गन्नौर में अनिल कुमार, राई में संदीप दहिया, खरखोदा में सागर दहिया, सोनीपत में रिंकू सरोहा, गोहाना में सौरभ मलिक, बरोदा में मोंटी मलिक, जगाधरी में आशु पंडित, यमुनानगर में सद्दाम जमीदारा और रादौर में सुमित कंबोज जेजेपी युवा हलका अध्यक्ष होंगे।

दिग्विजय चौटाला ने सभी नवनियुक्त युवा हलका अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जेजेपी ने लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों में युवा टीम तैयार कर ली है। इससे पहले  जेजेपी ने 10 जिलों में 50 युवा हलका अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की थी।

News For Electricity Consumers. बिजली उपभोक्ताओं के लिए बडी खुशखबरी, उपभोक्ताओं को होगा फायदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News