Home » ताजा खबर » Cold weather benefits the farmers. ठिठुरन और गलाने वाली सर्दी में किसान उठा रहे बड़ा फायदा !

Cold weather benefits the farmers. ठिठुरन और गलाने वाली सर्दी में किसान उठा रहे बड़ा फायदा !

cold weather benefits the farmers

Cold weather benefits the farmers. पिछले कईं दिनों से Haryana के मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश के कईं इलाकों में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। मगर ये मौसम किसानों (Farmer) के लिए काफी सही साबित हो रहा है।

कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक मौजूदा ठंडा मौसम किसानों के लिए अच्छा साबित हो रहा है। ठंड का सरसों की फसल पर खासा सकारात्मक असर पड़ रहा है। ठंडा मौसम सरसों में फूल आने और फलियां बनने के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। इसके अलावा ठंड के कारण सरसों में तेल की मात्रा बढ़ती है और माहू (एफिड) जैसे कीटों का प्रकोप भी कम रहता है। यदि तापमान 10 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहे तो सरसों की बढ़वार बेहतर होती है।

Maghi Mela. मिशन पंजाब में जुटी BJP, CM नायब सैनी ने कह दी बड़ी बात

वहीं गेहूं की फसल के लिए भी ठंड का मौसम फायदेमंद साबित हो रहा है। ठंड के कारण गेहूं के पौधों की जड़ें मजबूत होती हैं। इसके चलते दाने का भराव अच्छा होता है। ठंड में कीट और रोग भी कम पनपते हैं। जानकारों का कहना है कि अगर रात का तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहता है तो गेहूं की पैदावार बेहतर होती है। यदि जल्दी गर्मी आ जाए तो दाना कमजोर रह जाता है, इसलिए मौजूदा ठंड किसानों के लिए लाभकारी मानी जा रही है।

Rain Alert : हरियाणा में होगी झमाझम बारिश ! अलर्ट जारी !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News