Haryana Cabinet Meeting. हरियाणा में New Year 2026 के पहले दिन ही State Cabinet की पहली बैठक का आयोजन किया जाएगा। Chief Minister, Nayab Singh Saini ने नए साल के दिन एक जनवरी को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है।
हरियाणा सचिवालय में सुबह 11 बजे से होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक का एजेंडा अभी तय किया जाना बाकी है। उम्मीद है कि इस दिन सरकार वर्ष 2026 में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा करने के बाद उनमें से कुछ को मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी प्रदान करेगी। इसके अलावा बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को साल 2026-27 के वार्षिक बजट की तैयारी करने के निर्देश भी दिए जा सकते हैं।
वित्त मंत्री के नाते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फरवरी माह के अंतिम सप्ताह अथवा मार्च के पहले सप्ताह में साल 2026-27 का बजट पेश कर सकते हैं। नायब सिंह सैनी अपनी सरकार का दूसरा बजट पेश करेंगे। मंत्रिमंडल की इस बैठक से पहले मुख्यमंत्री की नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी संभव है। नए साल में राज्य भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष भी मिलने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की चर्चा हो चुकी है, जिसकी घोषणा होनी बाकी है।
E Shram :बिना इंटरव्यू घर बैठे 34,500 सैलरी वाला काम? आवेदन प्रक्रिया शुरू



