PM Modi talks to Haryanvi boxer. Prime Minister Narendra Modi ने ‘ Sansad Khel Mahotsav’ के दौरान खिलाड़ियों और युवाओं को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान टोहाना में आयोजित कार्य़क्रम में मौजूद Haryana के Boxer Neeraj Singh ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत की। हरियाणवी बॉक्सर और पीएम मोदी की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब Viral हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान बॉक्सर नीरज ने प्रधानमंत्री से, ‘सर जी, राम-राम हम सबकी ओर से और कैसे हो?’, तो प्रधानमंत्री मुस्कुराते हुए बोले, ‘मैं तेरे जैसा ही हूं।’
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों और युवाओं को संबोधित किया। हरियाणा के बॉक्सर नीरज सिंह ने प्रधानमंत्री से खास अंदाज में हालचाल पूछा। उनकी इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। प्रधानमंत्री का जवाब भी काफी सरल और अपनेपन वाला था। उन्होंने कहा, ‘मैं तेरे जैसा ही हूं।’ यह सुनकर नीरज और वहां मौजूद अन्य लोग भी जमकर मुस्कुराए। आप भी देखिए ये वायरल वीडियो।



