Home » भारत » CM Nitish Kumar ने महिला का हिजाब खींचा, मच गया सियासी बवाल, देखिए वायरल वीडियो

CM Nitish Kumar ने महिला का हिजाब खींचा, मच गया सियासी बवाल, देखिए वायरल वीडियो

CM Nitish Kumar

CM Nitish Kumar के हिजाब खींचने की हरकत पर RJD ने खोला मोर्चा

बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar एक बार फिर अपनी अप्रत्याशित हरकत को लेकर सुर्खियों में हैं। 1283 आयुष डॉक्टरों (आयुर्वेदिक, होमियोपैथिक और यूनानी) को नियुक्ति पत्र सौंपने के एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान सामने आया उनका वीडियो राज्य की राजनीति में भूचाल ले आया है। मंच पर दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद थे, तभी ये विवादित घटना हुई।

RJD’s post on X

सबके सामने हुई चौंकाने वाली घटना

कार्यक्रम के दौरान जब महिला डॉक्टर नुसरत परवीन नियुक्ति पत्र लेने मंच पर पहुंचीं, तो Nitish Kumar ने उनसे पूछा, “ये क्या लगाए हो?” और इसके तुरंत बाद उनका हिजाब खींच दिया। ये हरकत इतनी अप्रत्याशित थी कि कुछ पल के लिए मंच और सभागार में सन्नाटा छा गया। वीडियो में साफ दिखता है कि महिला डॉक्टर समेत कई लोग इस व्यवहार से स्तब्ध रह गए, जबकि कुछ अफसरों के चेहरों पर मुस्कान भी नजर आई।

Nitish Kumar की हरकत वाला वीडियो वायरल, बढ़ा विवाद

पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद Nitish Kumar के इस व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से ऐसी उम्मीद कैसे की जा सकती है। बिना सहमति किसी महिला के पहनावे को छूना या हटाना मर्यादा और शालीनता के खिलाफ बताया जा रहा है।

कांग्रेस और RJD ने की तीखी आलोचना

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का ये आचरण बेहद शर्मनाक है और इससे राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े होते हैं। पार्टी ने Nitish Kumar से इस घटना के लिए इस्तीफे की मांग तक कर दी।

CM Nitish Kumar ने महिला का हिजाब खींचा, मच गया सियासी बवाल, देखिए वायरल वीडियो
वहीं आरजेडी ने भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ये व्यवहार न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि मुख्यमंत्री की कार्यशैली और मानसिक स्थिति पर भी सवाल खड़े करता है।

पहले भी विवादों में रहे हैं Nitish Kumar

ये पहली बार नहीं है जब Nitish Kumar किसी सार्वजनिक मंच पर अपने व्यवहार को लेकर विवादों में आए हों। इससे पहले भी उनके कुछ बयान और हरकतें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं, जिन पर विपक्ष ने उन्हें घेरा है। इस ताजा मामले ने एक बार फिर मुख्यमंत्री के सार्वजनिक आचरण और संवेदनशीलता को लेकर बहस छेड़ दी है।

राजनीतिक हलकों में तेज हुई चर्चा

हिजाब खींचने की इस घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। जहां विपक्ष इसे महिला सम्मान और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला बता रहा है, वहीं सत्तापक्ष की ओर से अब तक कोई ठोस सफाई सामने नहीं आई है। आने वाले दिनों में ये विवाद बिहार की राजनीति में और तूल पकड़ सकता है।

Crime News Haryana : शादी का दबाव बनाने पर हिंदू प्रेमिका की गला काटकर हत्या, निकाह से पहले पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News