Home » एजुकेशन » School timings : बदल गया स्कूलों का टाइम, जानिए खुलने और छुट्टी का नया टाइम

School timings : बदल गया स्कूलों का टाइम, जानिए खुलने और छुट्टी का नया टाइम

School Winter Holiday

School timings : Haryana Government ने स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया है, जो 15 नवंबर से लागू हो जाएगा। अब राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल सुबह 9:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 3:30 बजे बंद होंगे। इससे पहले स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलते थे। तापमान में लगातार गिरावट के चलते सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। एकल पाली वाले सभी स्कूल 15 नवंबर से सुबह साढ़े नौ बजे खुलेंगे और दोपहर बाद साढ़े तीन बजे छुट्टी होगी। दोहरी शिफ्ट वाले स्कूल सुबह सात बजकर 55 मिनट से शाम पांच बजकर 15 मिनट तक लगेंगे।

पहली शिफ्ट सुबह सात बजकर 55 मिनट से दोपहर साढ़े 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 बजकर 40 मिनट से शाम पांच बजकर 15 मिनट तक होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और मौलिक शिक्षा अधिकारियों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों और खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों तथा विद्यालय प्राचार्यों को निर्देश जारी कर दिया है। स्कूलों में बदला हुआ समय 15 फरवरी तक लागू रहेगा।

इससे पहले विगत 15 अक्टूबर को दूसरी पाली में चलने वाले स्कूलों का समय बदला गया था। वर्तमान में दोहरी पाली के विद्यालयों में पहली शिफ्ट में सबुह 07:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे और दूसरी शिफ्ट में 12:40 बजे से शाम 05:15 बजे तक कक्षाएं चलती हैं। इसी तरह एकल पाली में चलने वाले स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर बाद 2:30 बजे तक है।

Shefali Verma : भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में म्हारी लाडो ने निभाई अहम भूमिका, CM ने 1.50 करोड़ का चैक और ग्रेड ए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट से देकर किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News