Home » राजनीति » Shefali Verma : भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में म्हारी लाडो ने निभाई अहम भूमिका, CM ने 1.50 करोड़ का चैक और ग्रेड ए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट से देकर किया सम्मानित

Shefali Verma : भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में म्हारी लाडो ने निभाई अहम भूमिका, CM ने 1.50 करोड़ का चैक और ग्रेड ए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट से देकर किया सम्मानित

Shefali Verma & CM

हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा क्रिकेटर शेफाली वर्मा को बनाया गया ब्रांड एंबेसडर

Shefali Verma : Haryana के Chief Minister Nayab Singh Saini ने World Cup Winner-2025 भारतीय Women’s Cricket Team की खिलाड़ी Shefali Verma को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए 1.50 करोड़ रूपये का चैक व ग्रेड ए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। साथ ही हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा क्रिकेटर शेफाली वर्मा को ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया।

मुख्यमंत्री ने यह सम्मान संत कबीर कुटीर मुख्यमंत्री निवास, चंडीगढ़ में दिया। इस दौरान शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल और क्रिकेटर शेफाली वर्मा के परिवारिक सदस्य दादा, पिता और भाई मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने उन्हें स्मृति चिहन और शॉल देकर सम्मानित किया।

Shefali Verma

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शेफाली वर्मा व उसके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा युवाओं का हब है और हमारी बेटियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर झंडे का मान बढ़ाने का काम किया है। यही नहीं प्रदेश की बेटी ने वर्ल्ड कप के फाइनल में अहम भूमिका निभाकर भारत को वर्ल्ड चैंपियंस बनवाया है।

देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत

नायब सिंह सैनी ने कहा कि क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने परिवार के साथ-साथ प्रदेश व देश के मान को बढ़ाने का काम किया है। यह पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने के लिए अनेक योजनाएं बना रही है। प्रदेश में लगभग 2 हजार खेल नर्सरियां खोली गई है। जहां पर जीरो ग्राउंड से बच्चों को तैयार किया जा रहा है ताकि उन्हें आगे बढ़ने का मंच मिल सके। सरकार पूर्ण रूप से युवाओं के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न माध्यमों से युवाओं को जागरूक करने का काम भी कर रही है। जिसमें मैराथन, साइक्लोथॉन इत्यादि कार्यक्रम किए जा रहे है ताकि युवाओं में जागृति आए और वे नशे से दूर रहे।

Shefali Verma & CM

यह पूरी महिला क्रिकेटर की जीत-शेफाली

क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने हरियाणा सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमें वर्ल्ड कप जीतने पर बहुत खुशी हुई। यह सिर्फ हमारी टीम की जीत नहीं बल्कि पूरी महिला क्रिकेटर टीम की जीत है। हरियाणा की मिट्टी में स्पोर्टस की भावना  है और प्रदेश के सभी लोग स्पोर्टस को प्रोत्साहित करते है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर बहुत आत्मविश्वास बढ़ा है। साथ ही देश व प्रदेश वासियों को कहा कि हमेशा अच्छी मेहनत करे। राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती है। उन्होंने कहा कि आप अपने आप पर विश्वास रखकर मंजिल हासिल करे और अपने माता-पिता का नाम रोशन करे।

Elderly people will get respect and support : मोदी का यह कार्ड दिलाएगा बुजुर्गों को सम्मान और सहारा !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News